Daily Horoscope

कर्नाटक में एक दिन में Corona के सबसे अधिक 53 नए मामले

Updated: रविवार, 10 मई 2020 (16:41 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक में रविवार को कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 के 53 नए मामले सामने आए जो एक दिन में आए नए मामलों में सबसे अधिक है। इसके साथ में राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 847 हो गई है, जबकि एक और व्यक्ति की मौत से राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 31 तक पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सबसे अधिक 22 नए मामले बेलगावी में आए जबकि आठ-आठ नए मामले बागलकोट और शिमोगा जिलों में आए है। वहीं भटकल और उत्तर कन्नड जिले में सात-सात मामले सामने आए हैं।

सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये राज्य में एक दिन में कोविड-19 के सामने आए सबसे अधिक मामले हैं। उल्लेखनीय है कि शिमोगा मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का गृह जिला है, अब तक यह ग्रीन जोन में शामिल था। शिमोगा में जो आठ मामले आए हैं उनमें से सात अकेले मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के विधानसभा क्षेत्र शिकारपुरा के हैं।

इनमें अलावा कलबुर्गी और बेंगलुरु में तीन-तीन और चिकबल्लापुर के चिंतामणि और दावणगेरे में एक-एक मामला सामने आया है। जिला प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि शिमोगा में कोरोना वायरस से संक्रमित आठ लोग नौ लोगों के समूह का हिस्सा हैं जो अहमदाबाद से लौटा था और तबलीबी जमात के संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोविड-19 से एकमात्र मौत बेंगलुरु शहरी जिले में हुई। मृतक 56 वर्षीय महिला है।उन्होंने बताया कि महिला को सांस लेने में होने वाली समस्या के बाद चार मई को निजी अस्पताल में और छह मई को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महिला की मौत सात मई को हुई थी और नौ मई को उसके नमूने की जांच रिपोर्ट में कोविड-19 की पुष्टि हुई।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख