suvichar

सीडीओ कानपुर देहात की पहल, छात्रों की बनाई वेबसाइट के जरिए सुलभता से मिल रही है कोविड संसाधनों की जानकारी...

Updated: गुरुवार, 27 मई 2021 (16:48 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के प्रकोप के बीच कोविड संसाधनों की जानकारी के अभाव में भटक रहे लोगों के लिए कानपुर देहात सीडीओ की विशेष पहल से जिले के कुछ छात्रों द्वारा बनाई गई वेबसाइट वरदान साबित हो रही है।जिले के कोविड कमांड सेंटर के साथ समन्वय से काम कर रहे छात्र लोगों की मदद भी कर रहे हैं।

वेबसाइट पर उपलब्ध हैं महत्वपूर्ण जानकारियां : कानपुर देहात की मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय की विशेष पहल से जनपद के कुछ छात्रों ने www.kanpurdehat.in वेबसाइट तैयार की थी।वेबसाइट में कोविड अस्पतालों में बेड उपलब्धता, ऑक्सीजन उपलब्धता, जांच केन्द्र, वैक्सीनेशन सेंटर, टेलीमेडिसिन व जिले के हेल्पलाइन नम्बर, ग्राम पंचायत स्तर पर गठित निगरानी समितियों की सूची सहित कई महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध हैं।साथ ही वेबसाइट में रक्त व प्लाज्मा के लिए हेल्पडेस्क मौजूद है।

जिसके माध्यम से रक्तदान और आवश्यकता पड़ने पर रक्त या प्लाज्मा के लिए अनुरोध भी डाला जा सकता है।कानपुर देहात में वेबसाइट से क्षेत्रीय लोगों को सहूलियत मिल रही है। स्वास्थ संबंधी व अन्य जानकारियों को पाने के लिए अब इधर-उधर भटकना नहीं पड़ रहा है।

क्या बोलीं सीडीओ कानपुर देहात : कानपुर देहात की सीडीओ सौम्या पाण्डेय ने छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना काल में इन छात्रों ने अपनी रचनात्मकता व इनोवेशन ने जिले के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान दिया है।छात्रों को वेबसाइट संचालन के लिए हरसंभव मदद दी जाएगी तथा जिला प्रशासन द्वारा इस वेबसाइट का बैनर, कमांड सेंटर, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

क्या बोला छात्र : छात्र आयुष त्रिवेदी ने कहा कि उन्हें पहले वेबसाइट हेतु जरूरी डाटा एकत्रित करने में बहुत समस्या आ रही थी।वेबसाइट हेतु सीडीओ मैडम द्वारा उपलब्ध कराए गए डाटा व मार्गदर्शन का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि अब वेबसाइट का संचालन भी बेहतर हो पा रहा है और कमांड सेंटर के साथ समन्वय से वेबसाइट के माध्यम से अनुरोध डालने वाले लोगों की मदद भी हो रही है।

गौरतलब है कि बीते दिनों मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने वेबसाइट बनाने वाले छात्रों के साथ जिले के कोविड कमांड सेंटर में बैठक का आयोजन किया था।सीडीओ कानपुर देहात ने छात्रों को वेबसाइट हेतु आवश्यक जानकारियां मुहैया कराई थीं।साथ ही उन्होंने वेबसाइट को और लाभकारी बनाने हेतु कुछ निर्देश भी दिए थे। छात्रों ने सीडीओ के मार्गदर्शन में वेबसाइट को अपडेट करते हुए उसमें कई महत्वपूर्ण जानकारियां और जोड़ी हैं।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख