kalsarpa dosh calculator
✕

कानपुर के GSVM मेडिकल कॉलेज में भी होगा स्पूतनिक-V का ट्रॉयल

Updated: शनिवार, 31 अक्टूबर 2020 (16:13 IST)
कानपुर। पूरा भारत जहां कोरोना महामारी से जूझ रहा है, वहीं भारत के साथ-साथ कई अन्य देश भी इस महामारी की बीमारी की दवा बनाने में जुटे हुए हैं। इसी के चलते पहले ही कानपुर शहर में स्वदेशी कोरोना वैक्सीन का ट्रॉयल भी हो चुका है। लेकिन अब कानपुर को रूस की स्पूतनिक-वी वैक्सीन के ट्रॉयल का मौका मिला है जिसके लिए मेडिकल कॉलेज कानपुर ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
 
ALSO READ: coronavirus and winter : क्या सर्द मौसम में कोरोना बढ़ा सकता है प्रकोप
जानकार हो कि रूस की वैक्सीन के ट्रॉयल को लेकर देश में सिर्फ 12 सेंटरों को ही ट्रॉयल की अनुमति मिली है जिसमें कानपुर का जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज शामिल किया गया है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज को ट्रॉयल की अनुमति मिलने के बाद से ही मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने फेज थ्री के ट्रॉयल के लिए वालंटियर्स का पंजीयन भी शुरू कर दिया गया है। इसी के साथ मेडिसिन विभागाध्यक्ष ने कॉलेज की एथिकल कमेटी से अनुमति की भी मांग की है।
 
मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की मानें तो रूस की वैक्सीन का ट्रॉयल नवंबर माह के पहले सप्ताह से शुरू हो सकता है। इसी के साथ ही जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की तरफ से एक सूचना भी जारी की गई है जिसमें कहा गया है कि कोरोना वैक्सीन का खुद पर ट्रॉयल कराने के इच्छुक व्यक्ति जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के हैलट अस्पताल के मेडिसिन विभाग में संपर्क कर सकते हैं और बतौर वालंटियर्स नि:शुल्क पंजीयन करा सकते हैं। इसके लिए रिसर्च मोबाइल नंबर 80906-09630 और 87075-74418 से संपर्क भी किया जा सकता है।
ALSO READ: कोरोना संक्रमित महिला ने 3 बच्चों को जन्म दिया, तीनों की रिपोर्ट नेगेटिव
रूस ने भारत की फार्मा कंपनी से मिलाया हाथ : कोरोनावायरस की वैक्सीन को लेकर रूस ने अपने यहां तैयार स्पूतनिक-वी वैक्सीन के फेज थ्री के ट्रॉयल के लिए भारत में फार्मा कंपनी डॉक्टर रेड्डीज लैब्स से हाथ मिलाया है। वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रॉयल के लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने अनुमति भी दे है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) से भी सहमति मिल चुकी है। अब देशभर के 12 सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में एकसाथ वैक्सीन का ट्रॉयल शुरू होने जा रहा है।
 
क्या बोले डॉक्टर? : रूस की वैक्सीन के ट्रॉयल को लेकर डॉ. सौरभ अग्रवाल, चीफ गाइड (वैक्सीन ट्रॉयल) जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज ने बताया कि देश के 12 सेंटरों पर एकसाथ ट्रॉयल शुरू होना है जिसमें फेज थ्री ट्रॉयल के लिए जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज को भी शामिल किया गया है। इसको लेकर एथिकल कमेटी में अनुमति के लिए आवेदन किया है। जल्द ही अनुमति मिल जाएगी और नवंबर के पहले सप्ताह से ट्रॉयल शुरू होने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख