biodatamaker
✕

पुलवामा पर शशि‍ थरूर ने कहा, किस बात की माफी मांगे कांग्रेस?

Updated: शनिवार, 31 अक्टूबर 2020 (16:00 IST)
पुलवामा हमले की जिम्मेदारी लेने वाले पाकिस्तान के मंत्री फवाद चौधरी के बयान के बाद भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग छिड़ गई है। पाकिस्तान के मंत्री का बयान आने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधते हुए देश से माफी मांगने की मांग की।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि साजिश की कहानियां बुनने और हमले को लेकर दिए गए बयानों पर कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने अब इसे लेकर बीजेपी से सवाल पूछा है।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार को अपने ट्वीट में लिखा,

‘मैं अब तक समझ नहीं पा रहा हूं कि आखिर कांग्रेस को किस बात की माफी मांगनी चाहिए, क्या हम हमारे जवानों को सुरक्षित रखने की सरकार से उम्मीद करने के लिए माफी मांगे? या फिर इस राष्ट्रीय त्रासदी का राजनीतिकरण करने बजाये इसे लेकर चिंता जताने के लिए माफी मांगे या फिर हमारे शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए’

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट में कहा था कि

‘पाकिस्तान ने पुलवामा आतंकी हमले में अपना हाथ होने की बात मान ली है’ अब कांग्रेस और अन्य लोगों को, जिन्होंने साजिश की कहानियां बुनी थी, अपने बयानों को लेकर देश से क्षमा मांगनी चाहिए’

बता दें कि पुलवामा हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे।

पाकिस्तान के मंत्री फवाद चौधरी ने गुरुवार को कहा था, ‘हमने हिन्दुस्तान को घुस के मारा’

हालांकि बाद में दिए बयान में चौधरी ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। पाकिस्तान कभी आतंकवाद की इजाजत नहीं देता, मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख