Hanuman Chalisa

कैलाश विजयवर्गीय ने कोरोना की दूसरी लहर को बताया चीन की साजिश, कांग्रेस ने कहा- सरकार की नाकामी

Updated: बुधवार, 26 मई 2021 (00:11 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। भारत में कोविड-19 के मौजूदा प्रकोप को लेकर अपने एक बयान के कारण भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मंगलवार को विपक्षी कांग्रेस के निशाने पर आ गए। इस बयान में विजयवर्गीय ने देश में महामारी की दूसरी लहर के पीछे पड़ोसी चीन की भूमिका का संदेह जताया है।

ALSO READ: इंदौर में सख्त कर्फ्यू, विजयवर्गीय ने कहा- निर्णय तानाशाहीपूर्ण, मोघे ने भी उठाए सवाल
 
बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें विजयवर्गीय कथित तौर पर यह कहते सुनाई पड़ रहे हैं कि अभी कोविड-19 की जो दूसरी लहर आई है, यह लहर आई है कि भेजी गई है, यह चर्चा का विषय है, क्योंकि दुनियाभर में यदि किसी देश ने चीन को चुनौती दी तो वह भारत ने दी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी। भाजपा महासचिव ने हिन्दी में कहा कि इस बात को लेकर बहस शुरू हो गई है कि भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर का प्रकोप क्या चीन का 'वायरल वार' है?

ALSO READ: भारत बायोटेक को कोवैक्सीन के लिए जुलाई-सितंबर तक डब्ल्यूएचओ से ईयूए की उम्मीद
 
उन्होंने कहा कि हमें तो लगता है कि यह भारत को परेशान करने के लिए चीन का वायरल वार है, क्योंकि कोविड-19 की दूसरी लहर सिर्फ भारत में आई। बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, भूटान और अफगानिस्तान सरीखे भारत से लगे देशों में इसकी दूसरी लहर नहीं आई। वीडियो से स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि विजयवर्गीय 'वायरल वार' के अपने प्रयोग में हिन्दी के 'वार' (हमला) शब्द का उच्चारण करना चाह रहे थे या उनका अभिप्राय अंग्रेजी के वॉर' (युद्ध) शब्द से था। इस सिलसिले में उनसे संपर्क की कोशिश की गई। लेकिन फिलहाल उनसे बात नहीं हो सकी है। चश्मदीदों के मुताबिक विजयवर्गीय ने चीन संबंधी बयान अपने गृहनगर इंदौर में सोमवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिया। इस कार्यक्रम में उन्होंने शहर के एक पारमार्थिक ट्रस्ट की ओर से लोगों को 200 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर का वितरण किया।

ALSO READ: इंदौर में ब्लैक फंगस के 4 मरीजों के जबड़े का आधा हिस्सा निकाला गया
 
विजयवर्गीय के चीन संबंधी बयान को लेकर उन पर निशाना साधते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने कहा कि क्या विजयवर्गीय यह कहना चाहते हैं कि चीन ने भारत के खिलाफ जैविक युद्ध छेड़ दिया है? वे भाजपा में एक जिम्मेदार पद पर हैं और उन्हें अपने बयान का आशय स्पष्ट करना चाहिए। शुक्ला ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की लापरवाही के कारण देश की जनता को महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप झेलना पड़ रहा है।

 
इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि विजयवर्गीय विचित्र नेता हैं और उन्होंने किसी बच्चे जैसी बात कर दी है। यह बात केवल भारत नहीं, बल्कि विश्व के बच्चे-बच्चे को पता है कि कोरोनावायरस चीन से आया है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख