ramcharitmanas

अमेरिकी नहीं लौटना चाहता स्वदेश, कहा- भारत में कोरोनावायरस से ज्यादा सुरक्षित हूं...

Updated: शनिवार, 11 जुलाई 2020 (13:08 IST)
तिरुअनंतपुरम। अमेरिका के लोगों में कोरोनावायरस (Coronavirus) का खौफ इतना है कि विदेशों में फंसे लोग अपने देश ही नहीं लौटना चाहते। ऐसा ही एक मामला भारत के केरल में सामने आया है, जहां 74 वर्षीय अमेरिकी बुजुर्ग जॉनी पियर्स अपने देश वापस ही नहीं जाना चाहता। 
 
पिछले 5 माह से केरल में फंसे बुजुर्ग का कहना है कि कोरोना काल में भारत सरकार अपने नागरिकों के लिए जिस तरह कदम उठा रही है, उससे वे बहुत खुश हैं और वापस अमेरिका नहीं लौटना चाहते। पियर्स का कहना है कि अमेरिका में कोरोना को लेकर अफरा-तफरी मची हुई है। वहां की सरकार लोगों की उचित देखभाल नहीं कर रही है। 
 
ऐसे पियर्स ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए कहा है कि उसके टूरिस्ट वीजा को बिजनेस वीजा में बदल दिया  जाना चाहिए ताकि वह यहीं रह सके। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक पियर्स चाहते हैं कि उन्हें 180 दिनों तक रहने  और यात्रा कंपनी शुरू करने के लिए व्यापार वीजा दिया जाए ताकि वे यहां रह सकें। इतना ही नहीं वे चाहते हैं कि  उनका परिवार भी यहीं आ जाए। 
 
उल्लेखनीय है कि अमेरिका में अब तक करीब 33 लाख लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 36 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। आपको बता दें कि संक्रमित और मृतकों की संख्‍या के मामले में अमेरिका दुनिया में पहले स्थान पर है। 

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

PM Modi Raksha Bandhan: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, छात्राओं ने बांधी राखी

Nepal-Tibet floods: टूटी झील से बढ़ा सैलाब का डर, भूकंप ने भी बढ़ाई चिंता, रुका रेस्क्यू ऑपरेशन, अब क्यों मंडराया खतरा

Weather Update : बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम, ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Nepal Floods 2026 : फिर आ सकती है तबाही! तिब्बत में एक और झील टूटी, दूसरी बाढ़ की आशंका, नेपाल पुलिस के अलर्ट के बाद पहाड़ों की ओर भागे लोग

चीन की स्मार्ट सिटी से नेपाल में तबाही? रसुवा फ्लैश फ्लड पर पत्रकार समूह का सनसनीखेज दावा

अगला लेख