kundali milan
✕

कोरोना से जंग में भारत को लगा झटका, जॉनसन एंड जॉनसन ने वापस लिया ट्रायल का आवेदन

Updated: सोमवार, 2 अगस्त 2021 (15:38 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस महामारी से जंग में वैक्सीनेशन कारगर हथियार है। इस समय देश में कोविशील्ड और कोवैक्सीन के टीके लगाए जा रहे हैं। भारत विदेश भी टीके आयात कर वैक्सीनेशन की गति को तेज करना चाहता था, लेकिन महामारी से जंग के बीच एक झटके वाली खबर सामने आई।
ALSO READ: Post Covid Symptoms : कोरोना के बाद लोगों के झड़ रहे हैं बाल, 4 आसान तरीके से मिलगी राहत
अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी ने अपनी कोविड-19 वैक्सीन को भारत में जल्द-से-जल्द मंजूरी दिलवाने के लिए दिए आवेदन को वापस ले लिया है। भारतीय दवा नियामक के मुताबिक कंपनी ने आवेदन वापस लेने के पीछे कोई कारण नहीं बताया है।

जॉनसन ने अप्रैल में अपनी कोरोना वैक्सीन के भारत में ट्रायल के लिए आवेदन दिया था। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री भारती प्रवीण पवार ने जानकारी दी थी कि वैक्सीन निर्माताओं के साथ सभी मुद्दे सुलझाने के लिए एक टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा था कि यह टीम फाइजर, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन के साथ लगातार कई मुद्दों पर बातचीत चल रही है।

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

iOS 27 vs One UI 9 : कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

UP PCS 2025 : प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम रद्द, हाईकोर्ट ने नए सिरे से मेरिट लिस्ट बनाने का दिया आदेश

विदेशी मीडिया भी हैरान! 4 लाख मेहमान, 1000 किलो मटन, 5 लाख मिठाइयां, 6 हेलीपैड और 151 लग्जरी कारों के काफिले ने उड़ाए होश

अगला लेख