suvichar
✕

जो बिडेन ने सार्वजनिक रूप से लगवाया कोरोना वैक्सीन, ट्रंप प्रशासन को दिया इस बात का श्रेय

Updated: मंगलवार, 22 दिसंबर 2020 (16:15 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन ने सोमवार को देश को आश्वस्त करने के लिए टेलीविजन पर सीधी प्रसारण में फाइजर की कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक का टीका लगवाया।
 
बिडेन ने डेलावेयर के नेवार्क में क्रिस्टियानाकारे अस्पताल में पहली खुराक का टीका लगवाने बाद कहा, 'मैं यह प्रदर्शन इस लिए कर रहा हूं कि लोगों को टीका लगवाने के लिए तैयार रहना चाहिए। चिंता की कोई बात नहीं है।'
 
बिडेन ने कहा कि ट्रंप प्रशासन टीका कार्यक्रम शुरू करने के लिए ‘कुछ श्रेय का हकदार है’। उन्होंने देशवासियों से मास्क पहनने और छुट्टियों के दौरान सामाजिक दूरी का पालन करने भी आग्रह किया। इससे पहले दिन में बिडेन की पत्नी जिल बिडेन ने पहली खुराक का टीका लगवाया।
 
 
उपराष्ट्रपति माइक पेंस और हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी उन नेताओं में से थे, जिन्हें पिछले सप्ताह टीके की पहली खुराक ली थी।
 
उल्लेखनीय जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार दुनिया में कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 17,994,936 लोग कोरोना संक्रमित है और 319,086 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। (वार्ता) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख