ramcharitmanas

बिडेन का बड़ा ऐलान, कोरोनावायरस से निपटने के लिए बनाया प्लान

Updated: बुधवार, 9 दिसंबर 2020 (09:09 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी के नव निर्वाचित राष्‍ट्रपति जो बिडेन ने अपनी नई स्वास्थ्य टीम का ऐलान करते हुए दावा किया कि ये टीम अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी से लड़ने और इसे रोकने का प्रयास करेगी।

ALSO READ: Coronavirus के मुक्त होने वालों सावधान! तेजी से गिरता है एंटीबॉडी का स्तर
बिडेन ने भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर विवेक मूर्ति को सर्जन-जनरल, जेवियर बेसेरा को स्वास्थ्य और मानव सेवा के सचिव के रूप में नॉमिनेट किया। डॉ. रोशेल वालेंस्की को सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) का निदेशक बनाया गया है जबकि डॉ एंथोनी फौसी को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के रूप में नॉमिनेट किया गया है।

ALSO READ: Covid 19 टीके की कोल्ड चेेन पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा बयान
पहले 100 दिन में 10 करोड़ लोगों के टीकाकरण का संकल्प : बिडेन ने राष्ट्रपति का कार्यभार संभालने पर 'पहले 100 दिन में कोविड-19 टीके की 10 करोड़ खुराक' मुहैया कराने का संकल्प लिया।
 
क्या है स्वास्थ्य टीम की शीर्ष 3 प्राथमिकताएं : महामारी से निपटने के लिए अपनी टीम का परिचय करवाते हुए बिडेन ने कहा कि आंरभ में नई सरकार की शीर्ष तीन प्राथमिकताएं होंगी। उन्होंने अमेरिकी जनता से अगले 100 दिन तक मास्क पहनने की अपील की ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके।
 
उन्होंने कहा कि संघीय कार्यालयों एवं सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में इसे अनिवार्य किया गया है। इसके बाद बिडन ने इसी अवधि में दस करोड़ अमेरिकी लोगों के बीच टीका वितरित करने का वादा भी किया।
 
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके कार्यकाल के पहले 100 दिन के भीतर वायरस को इतना तो काबू में लाया जा सकेगा कि अधिकांश स्कूलों को फिर से खोला जा सके। उन्होंने कहा कि बच्चों को फिर से स्कूल भेजना राष्ट्रीय प्राथमिकता होनी चाहिए।

जॉन होपकिंस यूनीवर्सिटी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। अमेरिका में दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। यहां कोरोना से अब तक 1,50,19,092 लोग संक्रमित हुए हैं और 284887 लोगों की इससे मौत हुई है। 
 

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

क्या राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी का बदलेगा विभाग? मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच उठे बड़े सवाल

दिल्ली-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश, 4 दिन का अलर्ट

LIVE: नेपाल में बाढ़ से 1200 से ज्यादा की मौत, सतना में मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर

मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों पर जलवायु के गंभीर खतरे का डर

Top News 3 September: 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा बयान

अगला लेख