Dhanteras
✕

बाइडेन ने Corona पर पेश की नई रणनीति, यात्रा के दौरान मास्क पहनना जरूरी

Updated: शुक्रवार, 22 जनवरी 2021 (00:15 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के सबसे कठिन और घातक दौर में प्रवेश कर सकता है, ऐसे में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने टीकाकरण और जांच, स्कूलों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को फिर से खोलने तथा यात्रा के दौरान मास्क पहनने की जरूरत सहित इसका उपयोग बढ़ाने के लिए एक राष्ट्रीय रणनीति पेश की है।

बाइडेन महामारी से बुरी तरह से प्रभावित हुए अल्पसंख्यक समुदायों में असमता भी दूर करेंगे क्योंकि उन्होंने राष्ट्रपति के तौर पर अपने कार्यकाल के दूसरे दिन गुरुवार को महामारी से जुड़े 10 शासनादेशों पर हस्ताक्षर किए।

व्हाइट हाउस के अधिकारी जेफ जेइंट्स ने कहा, हमें लगभग सभी अमेरिकियों से अपना योगदान देने के लिए कहने की जरूरत है। वायरस को शिकस्त देने के लिए एक समन्वित राष्ट्रव्यापी कोशिश की जरूरत होगी।

बाइडेन के अधिकारियों ने कहा है कि (डोनाल्ड) ट्रंप प्रशासन द्वारा सत्ता हस्तांतरण में सहयोग के अभाव के चलते ये कोशिशें प्रभावित हुई हैं। उन्होंने कहा कि टीके के वितरण पर अपने पूर्वाधिकारियों के कार्यों को पूरी तरह से नहीं कर पाए हैं।

वे आर्थिक राहत एवं कोविड-19 प्रतिक्रिया के लिए 1.9 खरब डॉलर पाने के लिए अमेरिकी संसद पर निर्भर हैं।बाइडेन ने महामारी के खिलाफ अभियान की तात्कालिकता को स्वीकार करते हुए कहा, हम ऐसे समय में प्रवेश कर रहे हैं, जो वायरस का सबसे कठिन और सर्वाधिक घातक अवधि हो सकती है।उन्होंने अमेरिका के लोगों से देश में महामारी से मरने वाले चार लाख से अधिक लोगों की याद में कुछ पल के लिए मौन रखने की अपील करने से पहले यह कहा।

वहीं कोविड-19 पर बाइडेन के शीर्ष मेडिकल सलाहकार डॉ. एंथनी फाउची ने कहा है कि राष्ट्रपति पूरे विश्व में कोविड-19 का टीका उपलब्ध कराने, जांच और इलाज के संबंध में गुरुवार को एक आदेश जारी करेंगे।

फाउची ने यह भी कहा कि अमेरिका विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) में अमेरिकी कर्मचारियों की कटौती की प्रक्रिया को रोकेगा और संगठन के प्रति अपनी वित्तीय बाध्यताओं को पूरा करेगा। गौरतलब है कि ट्रंप प्रशासन से डब्ल्यूएचओ को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था।

फाउची ने कहा कि राष्ट्रपति गुरुवार को एक आदेश जारी करेंगे, जिसमें दुनियाभर के गरीब अथवा अमीर देशों में जरूरतमंद लोगों को कोविड-19 टीके उपलब्ध कराने की 'कोवैक्स' परियोजना में शामिल होने की अमेरिका की मंशा को दर्शाया जाएगा।

यात्रा के लिए मास्क पहनने के दिशानिर्देश को बाइडेन द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है। यह हवाईअड्डों, विमानों, जहाजों, इंटरसिटी बसों, ट्रेनों और सार्वजनिक परिवहन में लागू होगा।

विदेश से आने वाले यात्रियों को अमेरिका के लिए रवाना होने से पहले अवश्य ही कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट पेश करनी होगी और पहुंचने पर कुछ दिन पृथक रखा जाएगा। बाइडेन ने संघीय कार्यालयों में मास्क पहनने के आदेश दिए हैं।उल्लेखनीय है कि ट्रंप प्रशासन के दौरान मास्क पहनने को वैकल्पिक रखा गया था।(भाषा)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

Top News 7 November : 30 लाख दियों से जगमगाएगी अयोध्या, दिल्ली में GRAP-3 की पाबंदियां लागू, शमी का टेस्ट संन्यास

MP में किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, CM डॉ. यादव ने शुरू किया रजिस्ट्री अभियान

राहुल गांधी की अमित शाह को चुनौती, बोले- मोदीजी को मेरे साथ खुली बहस के लिए मनाइए, SIR पर आमने-सामने हों

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

अगला लेख