Daily Horoscope
✕

JNU छात्र की धमकी, खांसकर फैला दूंगा Corona, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Updated: गुरुवार, 2 अप्रैल 2020 (13:24 IST)
देश में कोरोना वायरस के कहर के चलते 21 दिनों का लॉकडाउन है। 14 अप्रैल तक सभी देशवासी घरों में कैद है। सभी राज्यों की सीमाएं भी सील कर दी गई है। इस बीच जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय के एक छात्र को जब विश्वविद्यालय परिसर से बाहर जाने से रोका तो उसने कहा, मैं किसी भी कीमत पर यहां से नहीं जाऊंगा, आप मुझे पकड़कर पीछे हटाना चाहते हैं, मैं आप पर खांसूंगा, मैं कोरोना फैला दूंगा।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया। इसमें वह कैंपस के गेट के पास बैठा नजर आ रहा है और कह रहा है कि वह यहां से नहीं जाएगा। वहीं, सुरक्षा गार्डों ने कहा कि उसके पास हॉस्टल वार्डन का जो लेटर था, उस पर मुहर नहीं थी।

वायरल वीडियो में उसने कहा कि मेरे पास परिसर से बाहर जाने को लेकर लिखित में अनुमति है। मैं यहां से किसी कीमत पर नहीं हटूंगा, तुम मुझे हटाना चाहते हो आओ मुझे छूकर दिखाओ। मैं तुम पर खांसूंगा, मैं कोरोना फैलाऊंगा।

छात्र ने दावा किया कि उसे गार्डों ने पीटा,  जिसके बाद उसे उपचार के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर में जाना पड़ा।


Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

हर्ष संघवी का बड़ा ऐलान: त्योहारों में GSRTC चलाएगा 1,600 अतिरिक्त एसटी बसें

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

केरलम कांग्रेस के विवादित ट्वीट पर बवाल: CJI के इस्तीफे की मांग पर फंसी पार्टी, बीजेपी ने बोला तीखा हमला

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

अगला लेख