शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Japan exports down 22 percent from Covid 19 pandemic
Written By
Last Updated : गुरुवार, 21 मई 2020 (10:44 IST)

Corona का साइड इफेक्ट, जापान का निर्यात 22 प्रतिशत घटा

Corona का साइड इफेक्ट, जापान का निर्यात 22 प्रतिशत घटा - Japan exports down 22 percent from Covid 19 pandemic
टोकियो। कोरोना वायरस महामारी के कारण मंदी का सामना कर रहे जापान का निर्यात अप्रैल में करीब 22 प्रतिशत घट गया, जो पिछले 1 दशक से अधिक समय में सबसे बड़ी गिरावट है। जापान के वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि इस दौरान आयात में 7 प्रतिशत की कमी हुई।
निर्यात में गिरावट 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट के बाद सबसे अधिक है। जापान की अर्थव्यवस्था निर्यात पर निर्भर है। दूसरे देशों की तरह जापान ने भी लोगों को घर से काम करने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए कहा है ताकि वायरस को फैलने से रोका जा सके।
 
जापान का निर्यात अप्रैल में 5,200 अरब येन (48 अरब डॉलर) रहा, जो 2019 की समान अवधि में 6700 अरब येन था। इस दौरान आयात 6,600 अरब येन से घटकर 6,100 अरब येन रह गया। जापान द्वारा अमेरिका को किए जाने वाले निर्यात में सबसे अधिक गिरावट हुई। इसके अलावा भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका, रूस, ईरान और इटली के लिए निर्यात में भी कमी आई। (भाषा)