biodatamaker

'जनता कर्फ्यू' में घंटा-घड़ियाल, शंखनाद और थाली से गूंजा प्रयागराज

Updated: बुधवार, 1 अप्रैल 2020 (12:48 IST)
प्रयागराज। कोरोना वायरस (Corona virus) से बचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'जनता कर्फ्यू' संबंधी अपील पर रविवार को इस पूरे जिले में सड़कों, गली मुहल्लों में सन्नाटा पसरा रहा और शाम 5 बजते ही पूरा शहर घंटा-घड़ियाल, शंखनाद और थाली की आवाज से गूंज उठा।

जहां पॉश इलाकों में लोगों ने थाली, शंख और मंजीरा बजाए, वहीं पुराने मुहल्लों जैसे दारागंज, बैरहना, तिलक नगर आदि जगहों पर लोगों ने थाली और शंख के साथ ही पटाखे फोड़कर 'कोरोना भाग जा' के नारे लगाए।

सिविल लाइंस में रहने वाले पूर्व आयुक्त राम शरण वर्मा ने बताया, सिविल लाइंस में लोगों ने अपने फ्लैट में थाली और शंख बजाए। कोरोना वायरस के इलाज से बेहतर इससे बचाव है, जिसकी वजह से प्रधानमंत्री की अपील पर पूरे नगर के लोगों ने एकजुटता दिखाई है।

तिलक नगर के निवासी डॉक्टर नरेंद्र नाथ केसरवानी ने कहा कि आज पूरे दिन लोग घरों में कैद रहे और शाम 5 बजते ही पूरा मोहल्ला थाली और शंख आदि की आवाज से गूंज उठा।

यमुनापार नैनी के रहने वाले प्रदीप गुप्ता ने बताया कि नैनी में घनी आबादी होने से यहां हर जगह थाली की आवाज ही गूंजती रही। बच्चों ने खूब जमकर थाली बजाई क्योंकि आज उन्हें रोकने वाला कोई नहीं था।

गंगापार झूंसी में रहने वाले मुकेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि दिनभर सन्नाटा छाए रहने के बाद थाली और शंख की आवाज खूब गूंजी। कई लोगों ने पटाखे भी छोड़े।

प्रयागराज के जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने नगर का निरीक्षण करने के बाद बताया कि पूरे शहर में लोगों ने स्वेच्छा से जनता कर्फ्यू का पालन किया, जिससे प्रशासन का मनोबल बढ़ा है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होने की संभावना है।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर 
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

दिशा सालियान को न जानता था न कभी मिला, CBI FIR के बाद आदित्य ठाकरे का विरोधियों पर बड़ा हमला

UPI Payment पर नया चार्ज, किन लोगों को देना होगा MDR और किसके लिए रहेगा फ्री? सरकार ने दी पूरी जानकारी

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

माफिया की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस, गोरखपुर में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

अगला लेख