Hanuman Chalisa
✕

कोरोना के बीए 2.75 वैरिएंट से जम्मू कश्मीर में चिंता का माहौल

Updated: शनिवार, 23 जुलाई 2022 (01:05 IST)
जम्मू। जम्मू कश्मीर के कई जिलों में कोरोना संक्रमण दर पिछले कुछ दिनों में तेजी के साथ बढ़ी है। जम्मू जिला सबसे अधिक चिंताजनक स्थिति में है। 4 दिनों में ही यहां पर संक्रमण दर 4 से बढ़ कर 11 के आसपास हो गई है। कठुआ और रामबन जिले इसके बाद सबसे अधिक प्रभावित हैं। स्वास्थ्य विभाग अब इन जिलों में टेस्टिंग की संख्या को लगातार बढ़ा रहा है।
 
चिंता यह प्रकट की जा रही है कि जम्मू संभाग में ओमिक्रान के नए वैरिएंट मिलने से आगामी दिनों में संक्रमण का प्रसार बढ़ सकता है। खासतौर पर नए वैरिएंट में बीए 2.75 ने इसराइल सहित अन्य देशों में अपना असर दिखाया है। इस वैरिएंट से तेजी से संक्रमण का प्रसार होता है। हालांकि इसमें मृत्युदर काफी कम है, लेकिन वैरिएंट का स्वरूप बदलने से नया खतरा पैदा हो सकता है। इस वैरिएंट से संक्रमण का प्रसार बढ़ने की आशंका है।
 
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सरकार और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सक्रिय हो गया है। इन दिनों जारी अमरनाथ यात्रा के चलते देशभर से आ रहे श्रद्धालुओं को कोरोना से बचाव के लिए आधार शिविरों में अब प्राथमिकता पर सतर्कता डोज लगाई जा रही है। इसके अलावा कैंपों में कोरोना जांच की व्यवस्था भी की गई है। वहीं, प्रदेश में बढ़ते संक्रमितों को देखते हुए जम्मू के भगवती नगर स्थित डीआरडीओ के अस्पताल को फिर से शुरू करने की तैयारी है।
 
जम्मू कश्मीर में पिछले चार दिनों में कोरोना संक्रमण के 1419 मामले आ चुके हैं, जबकि दो मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में कोरोना का नया वैरिएंट मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या तेजी के साथ बढ़ी है। यह वैरिएंट उन लोगों में मिला है, जो विदेशों से या फिर अन्य प्रदेशों से जम्मू कश्मीर आए हैं। इस पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने बाहर से आने वाले सभी लोगों पर विशेष नजर रखना शुरू कर दी है।
इस बीच 3 महीने से बंद पड़े डीआरडीओ अस्पताल को भी फिर से शुरू करने की तैयारी चल रही है। सभी को अलर्ट पर रखा गया है। स्वास्थ्य निदेशक का कहना है कि अभी अस्पतालों में बहुत कम मरीज भर्ती हो रहे हैं, लेकिन अगर इनकी संख्या बढ़ी तो डीआरडीओ अस्पताल को फिर से मरीजों के लिए खोल दिया जाएगा।

फिलहाल तीन संक्रमित गर्भवती महिलाओं को गांधीनगर के जच्चा-बच्चा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अन्य अस्पतालों में बहुत कम मरीज भर्ती हैं।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

भारत में अब वास्तव में लोकतंत्र नहीं बचा, राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

जेल में लंबी डीलिंग, शिवपाल-आजम की मुलाकात पर ओपी राजभर का बड़ा दावा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

अगला लेख