biodatamaker

गोवा में जेलर कोरोनावायरस से संक्रमित, सभी कैदियों की जांच

Updated: शनिवार, 11 जुलाई 2020 (12:30 IST)
पणजी। गोवा सरकार ने कोलवाल स्थित केंद्रीय कारागार में एक जेलर के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद सभी कैदियों की जांच शुरू कर दी है।
 
राज्य के स्वास्थ्य सचिव निला मोहनन ने बताया कि जेल के सभी कैदियों की जांच शुक्रवार से शुरू कर दी गई है। उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हाल ही में एक जेलर के संक्रमित पाए जाने के बाद एहतियाती कदम के तौर पर जांच शुरू की गई है।
 
मोहनन ने कहा कि कुछ दिन पहले हमें सूचना मिली कि एक जेलर संक्रमित पाया गया है। इसके बाद हमने जेलरों, स्टाफ सदस्यों और 2-3 कैदियों समेत 42 अन्य के नमूने लिए जो उनके संपर्क में आए थे। लेकिन वे सभी संक्रमित नहीं पाए गए।
 
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारियों ने जेल में व्यापक जांच शुरू कर दी। हर कैदी की जांच की जा रही है। अभी तक कुल 161 नमूनों की जांच की गई और इनमें से कोई संक्रमित नहीं पाया गया है।
 
अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम तक कुल 221 नमूने एकत्रित किए गए और अगले कुछ दिनों तक यह अभियान जारी रहेगा। (भाषा) 

Show comments

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

उत्तर-पूर्व भारत में बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली से राजस्थान तक जानें मौसम का हाल

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

जिनकी जेब से राममंदिर निर्माण के लिए एक पैसा नहीं निकला, वे लोग कर रहे चंदा चोरी की बात : CM योगी

योगी सरकार ने शुरू किया 'हर घर तिरंगा' अभियान, विद्यालयों से घर-घर पहुंचेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश

आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा

अगला लेख