biodatamaker

इवांका ट्रंप की निजी सहायक को कोरोना, व्हाइट हाउस में अब तक 3 मामले

Updated: शनिवार, 9 मई 2020 (18:16 IST)
वॉशिंगटन। कोरोना वायरस अमेरिका में कहर मचा रहा है और अब व्हाइट हाउस भी इस वायरस की चपेट में आ गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की निजी सहायक कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। व्हाइट हाउस में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3 हो गई है।

हालांकि राहत की बात यह कि वे कुछ हफ्तों से इवांका के आसपास नहीं देखी गई हैं। वे दो महीने से दूर रहकर ही काम कर रही थीं और एहतियात के तौर पर उनका टेस्ट कराया गया था। उनमें शुरुआत में कोई लक्षण नहीं थे। उधर इवांका और उनके पति जेरेड कुशनर का टेस्ट कराया गया जो कि निगेटिव आया है।

इसके ठीक एक दिन पहले ही उपराष्ट्रपति माइक प्रेस की प्रेस सेक्रटरी कैटी मिलर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ट्रंप ने उन्हें बेहतरीन युवा महिला बताते हुआ कहा था कि वे पहले बिलकुल ठीक थीं और अचानक पॉजिटिव पाई गईं। बेटी इवांका की निजी सहायक की बीमारी की खबर पर ट्रंप ने कहा कि वे अब खुद अपना नियमित टेस्ट कराएंगे।

वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार मिलर के पॉजिटिव पाए जाने के बाद व्हाइट हाउस में और लोगों का भी टेस्ट किया गया। व्हाइट हाउस में यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी स्टाफ ने मास्क पहन रखी हो। वेस्ट विंग में लगातार तापमान की जांच की जा रही है। साथ ही इलाके को सैनिटाइज भी किया जा रहा है। (एजेंसियां)

Show comments

सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला करने वाला कौन? निहंग की पहचान हुई, पुलिस पूछताछ में बताई हमले की वजह

BSNL के 2 रिचार्ज प्लान में बड़ा बदलाव, ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे; ₹2,399 प्लान में मिली 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Bharat Tiwari : एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

Air India के सभी पायलटों का होगा अनिवार्य डोप टेस्ट, Phuket-Delhi फ्लाइट हादसे के बाद बढ़ी सख्ती, नियमों से आगे बढ़कर लिया फैसला

ChatGPT और Google Gemini ने पार किया 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा, AI की दुनिया में बदल गया मुकाबला

सभी देखें

सत्ता की भूख में सनातन राष्ट्र के टुकड़े किए, हिंदू बाहुल्य सिंध भी पाकिस्तान को दे दिया, विभाजन विभीषिका दिवस पर योगी की हुंकार

दलित सम्मान से आदिवासी अधिकार तक: कांग्रेस ने साधा सामाजिक न्याय का नया सियासी नैरेटिव?

बालाघाट जिले में बैगा-बहुल गांवों में 6 बच्चों की मौत से हड़कंप, 100 से ज्‍यादा बीमार, मौत की वजह अज्ञात

जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती; बेचैनी के बाद हुई एंजियोग्राफी, अस्पताल ने बताया हाल

बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन हुआ मजबूत, दिल्ली-NCR समेत इन 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य का हाल

अगला लेख