biodatamaker
✕

मोदी के योगासन वीडियो से इवांका ट्रंप भी प्रभावित, दिया बड़ा बयान

Updated: बुधवार, 1 अप्रैल 2020 (10:48 IST)
वाशिंगटन। कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान लोगों को फिट रहने के लिए प्रोत्साहित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए योगासन वीडियो से इवांका ट्रंप भी खासी प्रभावित है। उन्होंने वीडियो की सराहना करते हुए उसे शानदार बताया। इवांका अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी एवं उनकी वरिष्ठ सलाहकार हैं।

मोदी ने ‘‘योग निद्रा’’ का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया था, ‘जब भी समय मिलता है, मैं हफ्ते में 1-2 बार योग निद्रा का अभ्यास अवश्य करता हूं।‘ उन्होंने कहा, ‘इससे शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहता है, साथ ही यह तनाव और चिंता को भी कम करता है। इंटरनेट पर आपको योग निद्रा के कई वीडियो मिलेंगे। अंग्रेजी और हिन्दी में 1- 1वीडियो साझा कर रहा हूं।‘

इवांका ने मोदी के वीडियो रिट्वीट करते हुए लिखा, ‘यह शानदार है। शुक्रिया नरेन्द्र मोदी।‘ इवांका अपने पिता डोनाल्ड ट्रंप के साथ फरवरी में भारत यात्रा पर भी आई थी।

अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने ट्वीट किया, ‘ योग मन और शरीर के बीच तालमेल बनाने में मदद करता है। अलग रहने के इस दौर के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी योग के माध्यम से हमें एक साथ रहना और जागरूक रहना सीखा रहे हैं।‘

अमेरिका में भारतीय दूतावास ने भी सोमवार से नियमित रूप से आनलाइन योग कार्यक्रम शुरू किया है। सांसद टिम रेयान ने मंगलवार को कहा था कि लंबे समय से योग करने से उन्हें अपना मानसिक स्वास्थ्य बेहतर करने में मदद मिली है।

जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या 4,076 तक पहुंच गई है जो कि शनिवार को दर्ज की गई संख्या से दोगुना है। शनिवार को मृतकों की संख्या 2,010 थी।

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

17,000 फुट की ऊंचाई पर IndiGo Flight पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार

राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने का आरोप, BJP ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 8 घायल

'मेरी बहन है ये'... प्रियंका को हटाने पर पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, गूंजा नया नारा- 'ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?'

सांप के सहारे हत्या छिपाने की कोशिश! पत्नी और प्रेमी दोषी, अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

अगला लेख