dharma sangrah
✕

Corona Virus : रेलवे के 20000 कोच बनेंगे आइसोलेशन वार्ड

Published: सोमवार, 30 मार्च 2020 (20:25 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच इस जानलेवा बीमारी से लड़ने के लिए भारतीय रेलवे ने कमर कस ली है। रेलवे बोर्ड ने अपनी जोनल इकाइयों से कहा है कि रेलवे को कोरोना वायरस के मरीजों के उपचार के लिए ट्रेनों के 20,000 डिब्बों को पृथक वार्ड में तब्दील करने की जरूरत पड़ सकती है।
 
बोर्ड ने सोमवार को जोनल रेलवे के महाप्रबंधकों को एक पत्र में कहा है कि शुरुआत में 5,000 कोच को पृथक वार्ड में तब्दील करने की जरूरत होगी। इसके लिए उनसे तैयारियां करने को कहा गया है।
 
बोर्ड ने कहा कि निर्णय के पहले रेलवे ने सैन्य बल चिकित्सा सेवा, विभिन्न जोनल रेलवे के चिकित्सा विभागों के साथ विचार-विमर्श किया है 
 
बोर्ड ने कहा है कि पांच जोनल रेलवे कोच सह पृथक वार्ड के लिए प्रारूप पहले ही तैयार कर चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में सोमवार को कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 1,071 हो गई जबकि 29 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना दुनियाभर में तबाही मचाकर 35 हजार 35 लोगों की जान ले चुका है और अभी 7 लाख 40 हजार लोग इससे संक्रमित हैं। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

जाति, छुआछूत और अस्पृश्यता से विभाजित समाज को जोड़ने का माध्यम बना गुरु साहिब का संदेश : CM योगी

सोनिया, प्रियंका, राहुल गांधी की बातचीत का वीडियो वायरल, स्कूल में बच्चे को थप्पड़ मारने का किस्‍से का हुआ खुलासा

दिवंगत जवान की बेटी की शादी में पहुंचा 16 जाट रेजिमेंट, न‍िभाया पिता का फर्ज, भावुक हुआ माहौल

अगला लेख