Hanuman Chalisa
✕

क्‍या ओमिक्रॉन से अलग है कोरोना वायरस का XE वेरिएंट, कैसे रहें सावधान?

Updated: रविवार, 10 अप्रैल 2022 (13:54 IST)
चीन में कोहराम मचाता कोरोना वायरस का एक्सई वेरिएंट और मुंबई व गुजरात में इसके 2 संदिग्ध मरीजों के मिलने से पूरे भारत में लोगों की चिंताएं बढ़ने लगी हैं। आइए जानते हैं कितना खतरनाक है XE वेरिएंट और कैसे है ये ऑमिक्रॉन से अलग।

चीन में कोहराम मचाता कोरोना वायरस का एक्सई वेरिएंट और मुंबई व गुजरात में इसके 2 संदिग्ध मरीजों के मिलने से पूरे भारत में लोगों की चिंताएं बढ़ने लगी हैं।

लोग परेशान इसलिए हैं, क्योंकि मौजूदा समय में लगभग हर चीजें खुल चुकी हैं। लोग पहले की तरह मूवमेंट करने लगे हैं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन भी लगभग खत्म हो चुका है।

दरअसल डॉक्टरों के मुताबिक, XE ओमिक्रॉन का ही सब-वेरिएंट है। ओमिक्रॉन के दो रूप BA1, BA2 अब तक सामने आए थे। एक्सई वेरिएंट इन्हीं दोनों वेरिएंट से मिलकर बना है।

ओमिक्रॉन से यह वेरिएंट अलग नहीं है। इसके पीछे वजह ये है कि यह नया वेरिएं ओमिक्रॉन के ही दो वेरिएंट से मिलकर बना है। ऐसे में इसके लक्षण भी समान माने जा रहे हैं। इस वेरिएंट पर एक्सपर्ट अभी स्टडी कर रहे हैं, लेकिन अभी तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक यह सबसे तेजी से फैलता है। इसके फैलने की रफ्तार बाकी वेरिएंट से 10 गुना अधिक है।

कैसे रहे सावधान?
डॉक्टरों का कहना है कि यह कोई नया वायरस नहीं है। यह कोरोना का ही रूप है, ऐसे में कोरोना के बाकी वेरिएंट की तरह ही इसमें भी उसी तरह की सावधानी बरतने की जरूरत है। डॉक्टरों का कहना है कि बेशक अधिकतर राज्यों ने मास्क से चलान हटा दिया है और इस वजह से लोग मास्क पहनने में लापरवाही कर रहे हैं, लेकिन यह सही नहीं है।

आपको हर हाल में मास्क पहनना चाहिए। इस वेरिएंट या कोरोना के किसी दूसरे वेरिएंट से बचने के लिए आपको मास्क सबसे पहले पहनना चाहिए। इसके अलावा भीड़-भाड़ वाली जगह में जाने से बचना चाहिए। अगर जा भी रहे हैं तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें। कोरोना से बचना है तो आपको कोविड-19 के टीके की दोनों डोज जरूर लगवानी चाहिए। अगर आप बूस्टर डोज लगवाने की स्थिति में हैं तो उसे भी लगवाएं।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख