Hanuman Chalisa
✕

IPL फ्रैंचाइजियों ने शुरू की क्वारंटीन और जांच प्रक्रिया, 20 अगस्त के बाद रवाना होंगी टीमें

Updated: शनिवार, 8 अगस्त 2020 (01:47 IST)
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फ्रैंचाइजियों ने टूर्नामेंट के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) रवाना होने से पहले कोरोनावायरस (कोविड-19) महामारी के मद्देनजर अपनी-अपनी टीम के खिलाड़ियों की क्वारंटीन और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। आईपीएल का यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक आयोजन होना है और टीमें 20 अगस्त के बाद ही यूएई रवाना हो पाएंगी।

मुंबई इंडियंस ने अपने खिलाड़ियों को एक होटल में क्वारंटीन करना शुरू कर दिया है और साथ ही उनकी नियमित कोरोनावायरस की जांच भी की जा रही है। क्वारंटीन अवधि पूरी करने वाले खिलाड़ियों को नवी मुंबई में प्रशिक्षण की अनुमति दी जाएगी।

राजस्थान रॉयल्स की भी दुबई रवाना होने से पहले अगले दो सप्ताह के दौरान अपने खिलाड़ियों और स्पोर्ट स्टाफ की कोरोनावायरस की जांच कराने की योजना है। एक अन्य फ्रेंचाइजी ने भी टीम के अपने भारतीय खिलाड़ियों को एहतियात के तौर पर घर पर ही क्वारंटीन होने के लिए कहा है।

एक फ्रैंचाइजी सूत्र ने कहा, आउटडोर प्रशिक्षण का अभी सवाल नहीं उठता, हम सतर्क हैं और इस बार मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के नियमों को लेकर अभी भी सबकुछ अनिश्चित है। हम अंतिम निर्णय की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, हमने आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के समक्ष अपनी चिंताएं रख दी हैं, उम्मीद है कि इस सप्ताह के अंत तक सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा ताकि हम आगे की अपनी योजनाएं बना सकें। वर्तमान में आईपीएल ने यूएई में प्रशिक्षण शुरू करने से पहले खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की कोरोनावायरस की चार बार जांच कराने के साथ-साथ उन्हें एक सप्ताह तक पूरी तरह से क्वारंटीन रखने का निर्णय लिया है।

अभी तक आईपीएल के शेड्यूल की घोषणा नहीं की गई है लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो को अगर सात दिन के अनिवार्य क्वारंटीन प्रक्रिया का पालन करना पड़ा तो दोनों टूर्नामेंट के पहले दो मैच नहीं खेल पाएंगे। इस तरह की परेशानियों का सामना रॉयल चैलेंजर्स के खिलाड़ी आरोन फिंच और मोईन अली को भी करना पड़ सकता है।

इन चारों खिलाड़ियों के आईपीएल शुरू होने के चार दिन पहले 15 सितंबर को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज समाप्त होने के बाद ब्रिटेन से सीधे यूएई पहुंचने की संभावना है।

इस बीच आईपीएल ने खिलाड़ियों के विज्ञापन शूट और प्रचार संबंधी गतिविधियों को लेकर कड़े नियम भी जारी कर दिए हैं। खिलाड़ियों के लिए विज्ञापन शूट और यूएई रवाना होने के बीच 10 दिनों का अंतर रखना आवश्यक है। इसके अलावा विज्ञापन की शूटिंग सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखते हुए केवल पांच-सितारा होटल के बॉलरूम में ही की जा सकती है।

चेन्नई सुपर किंग्स अगस्त के दूसरे सप्ताह यूएई पहुंचने की सोच रहा है लेकिन नियमों की अंतिम औपचारिक सूची के बिना इस योजना को स्थगित करना पड़ सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स ने टीम के अपने भारतीय खिलाड़ियों को सूचित कर दिया है कि नियमों की अंतिम सूची आ जाने के बाद वे चेन्नई पहुंचना शुरू कर दें।
कोलकाता नाइटराइडर्स की योजना 21 या 22 अगस्त तक अबूधाबी पहुंचने की है। किंग्स इलेवन पंजाब यूएई रवाना होने से पहले अपनी टीम के भारतीय खिलाड़ियों को एक साथ लाने का प्रयास कर रहा है।(वार्ता) 

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

किरेन रिजिजू ने कांग्रेस से पूछे 5 तीखे सवाल, बोले- 2014 और 2024 की हार पर क्या जवाब है?

20 मिनट में इंजीनियर के लैपटॉप से उड़ाए 53,000 करोड़! बाइनेंस पर इतिहास की सबसे बड़ी क्रिप्टो डकैती

राज्यसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भरा नामांकन, बोले CM मोहन, प्रशासनिक अनुभव का मध्यप्रदेश को मिलेगा लाभ

बंगाल की खाड़ी में फिर बड़ा खतरा, 2 नवंबर को चक्रवाती तूफान के रूप में इस राज्य से टकराएगा!

पंजाब चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट जारी: धुरी से चुनाव लड़ेंगे सीएम मान

अगला लेख