biodatamaker
✕

बड़ी खबर, इंदौर में संपूर्ण लॉकडाउन, कलेक्टर बोले- अब आलू प्याज से चलाएं काम

Updated: रविवार, 29 मार्च 2020 (13:22 IST)
इंदौर। शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार देर रात एमजीएम मेडिकल कॉलेज ने 5 और मरीजों में संक्रमण की पुष्टि की। इसके साथ ही शहर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 20 हो गई है। इस बीच इंदौर कलेक्टर ने शहर में कंप्लीट लॉकडाउन के संकेत दिए हैं।

कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि आज दोपहर से शहर में संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा और इसकी अवधि बढ़ाई जाएगी। संभवत सप्ताह भर से 15 दिन के बीच का यह लॉक डाउन होगा।

मनीष सिंह ने कहा कि स्वस्थ्य रहने के लिए फिलहाल थोड़ी परेशानी उठा लें। उन्होंने कहा कि ऑड ईवन निरस्त कर दिया गया है। शहर में पूरा लॉक डाउन होगा।

उन्होंने कहा कि होस्टल संचालकों की जिम्मेदारी छात्रों को खाना खिलाने की होगी, मजदूरों के रहने और खाने की व्यवस्था की जिम्मेदारी ठेकेदार को करना होगी। कुछ दिन घरों में ही बने रहे। जो जहां है, वहां बना रहे किसी को शहर से बाहर जाने की नही मिलेगी अनुमति।

आलू-प्याज से चलाएं काम : इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि कुछ दिन सूखे अनाज और आलू प्याज से लोग काम चलाएं हरी सब्जियों के पीछे ना भागे कई हाथों से गुजर कर यह सब्जी आप तक पहुंचती है इसीलिए कुछ दिन थोड़ी परेशानी भी उठाएंगे तभी स्थिति नियंत्रण में आएगी। 

सभी लोग मास्क लगाएं अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें। साथ ही स्वयंसेवी संगठन जो खाना बनवाने के नाम पर खुद भी एकत्र हो रहे हैं और लोगों को भी इकट्ठा कर रहे हैं। वह भी बंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम भोजन के पैकेट बंटवाने की व्यवस्था अलग से करवा रहे हैं। जब हमें आवश्यकता होगी तो हम उन्हें जरूर बुला लेंगे।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख