sundarkand
✕

इंदौर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामले, 621 नए मरीज आए सामने

Updated: रविवार, 9 जनवरी 2022 (00:23 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के आज यानी शनिवार को 621 नए मामले सामने आने के साथ यहां सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2683 तक जा पहुंची है।

आधिकारिक संख्यात्मक जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटों में यहां कुल 10005 संदेहियों के सैंपल जांचे जाने के साथ अब तक कुल 3202053 जांचे गए हैं। इनमें सामने आए कुल 156772 संक्रमितों में से उपचार के बाद 152692 संक्रमित स्वस्थ करार दिए गए हैं।

इलाज के दौरान 1397 संक्रमितों की यहां आधिकारिक रूप से मृत्यु दर्ज की गई है। शासन-प्रशासन नागरिकों से कोरोना बचाव के लिए जारी नियमों का पालन करने की अपील कर रहा है।

बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्यप्रदेश में कोरोना की नई गाइडलाइन के मुताबिक शादी में अधिकतम 250 मेहमान ही शामिल हो सकेंगे। शवयात्रा में 50 लोगों को अनुमति होगी।

जिले में संक्रमितों के जो आंकड़े आ रहे हैं, वे डराने वाले हैं। अभी भी बाजारों में लोगों में कोविड प्रोटोकॉल को लेकर लापरवाह दिखाई दे रहे हैं। लोग बिना मास्क के दिखाई दे रहे हैं।

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

नकली किन्नरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से रहें सावधान! किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की अपील

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

अगला लेख