sawan somwar

Indore में दूसरी लहर बनी कहर, रिकॉर्ड 1552 नए मामले, अस्पतालों में भयावह मंजर

Updated: मंगलवार, 13 अप्रैल 2021 (16:20 IST)
इंदौर। Indore Coronavirus Update : लॉकडाउन और कर्फ्यू जैसी सख्ती में भी कोरोना मरीजों की तादाद नित नए रिकॉर्ड बना रही है। कोरोना की दूसरी लहर का असर मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी पर दिखाई दे रहा है। सोमवार को कोरोना के 1552 नए रिकॉर्ड मामले सामने आए। अप्रैल के 11 दिनों में शहर में संक्रमण की दर 15 प्रतिशत के आसपास रही है यानी औसतन हर छठा सैंपल संक्रमित मिल रहा है।
ALSO READ: भोपाल में कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में रिकॉर्ड 1456 नए केस, 19 अप्रैल तक कोरोना कर्फ्यू, जानें क्या बंद, क्या रहेगा खुला
एक तरफ जहां संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ इंदौर जिला चिकित्सा संसाधनों की कमी से जूझ रहा है, जबकि प्रमुख अस्पतालों के लगभग सभी बिस्तर मरीजों से भर चुके हैं। अस्पतालों से भयावह मंजर सामने आ रहे हैं।

शहर के प्रमुख अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों को एक अदद बिस्तर मिलने में खासी परेशानी हो रही है। कर्फ्यू में भी लोग मान नहीं रहे हैं। कर्फ्यू में मिली छूट में बाजारों और दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है और कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इंदौर के अस्पतालों पर स्थानीय मरीजों के अलावा राज्य के अन्य जिलों से आने वाले संक्रमितों का भी बड़ा दबाव है। महामारी के इलाज की अव्यवस्थाओं को लेकर लोगों में सरकार और प्रशासन के खिलाफ गुस्सा भी नजर आ रहा है।

देर रात जारी कोरोना बुलेटिन में जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. बीएस सैत्या ने बताया कि सोमवार को कुल 8553 सैंपलों की जांच की गई।

इनमें करीब 1552 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 80986 हो चुकी है, जबकि 71591 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। जिले में अब तक कोरोना से 1011 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जबकि 8364 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है।

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

नेपाल की आपदा ने नए सिरे से बढ़ाई भारत की चिंता

Top News 4 September: देशभर में जन्माष्टमी की धूम, ISRO का EOS-05 लॉन्च, क्रूड 100 डॉलर के करीब

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

अगला लेख