shradh paksha
✕

Covid 19: इंदौर में मरीज बढ़ने के चलते होली की पारंपरिक गेर पर रोक

Updated: मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021 (22:54 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले में महामारी के मामलों में उछाल के चलते प्रशासन ने यहां रंगपंचमी की पारंपरिक शोभायात्रा गेर के आयोजन पर रोक लगाने का फैसला किया है। होली की दशकों पुरानी त्योहारी परंपरा से जुड़ी इस विशाल शोभायात्रा में हर साल हजारों हुरियारे जुटते हैं।


 
आपदा प्रबंधन समिति की मंगलवार शाम आयोजित बैठक के बाद जिलाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में खासकर इंदौर शहर में भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रमों के चलते कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में इजाफा हुआ है। इसके मद्देनजर हमने तय किया है कि इस बार गेर के आयोजन को मंजूरी नहीं दी जाएगी तथा गेर आयोजकों से कहा गया है कि वे रंगपंचमी पर इस शोभायात्रा की तैयारी न करें।
 
जिलाधिकारी सिंह ने बताया कि बताया कि शहर में बड़े धार्मिक और सामाजिक आयोजनों को भी फिलहाल अनुमति नहीं दी जाएगी तथा स्थानीय अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों के लिए बिस्तरों की तादाद बढ़ाई जा रही है। शहर के होटलों और मैरिज गार्डनों में होने वाले आयोजनों में हॉल या खुले मैदान की कुल क्षमता के केवल 50 फीसदी मेहमानों को बुलाने की अनुमति दी जाएगी।
 
 
उन्होंने बताया कि सार्वजनिक जगहों पर मास्क नहीं पहनने वाले लोगों से सख्ती के साथ जुर्माना वसूला जाएगा। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले इंदौर जिले में गत 24 मार्च से लेकर 22 फरवरी तक कोरोनावायरस संक्रमण के कुल 58,996 मरीज मिले हैं। इनमें से 931 मरीजों की मौत हो चुकी है। (भाषा)

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

शेयर बाजार धड़ाम : सेंसेक्स 1000 से ज्यादा अंक गिरा, जानिए किन वजहों से डूबी निवेशकों की पूंजी

CEC के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान कश्मीरी युवक की पिटाई, फहीम ने खुद को बताया मोदी समर्थक

मैंने 8 युद्ध रुकवाए, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर ठोका नोबेल शांति पुरस्कार पर दावा

फिल्मी पर्दे के हीरो से असली मददगार तक: कैसा था कश्मीर से नाना पाटेकर का रिश्ता?

अगला लेख