sundarkand

क्या ऐसे जीतेंगे कोरोना से जंग, जांच करने गए डॉक्टरों के साथ लोगों का दुर्व्यवहार

Updated: रविवार, 29 मार्च 2020 (16:44 IST)
इंदौर। कोरोना वायरस से जंग में प्रशासन के साथ ही डॉक्टरों की टीम जुटी हुई है, लेकिन कई क्षेत्रों से शर्मसार कर देने वाली खबरें सामने आ रही हैं।
 
कई जगह लोग प्रशासन का सहयोग न कर डॉक्टरों के साथ भी दुर्व्यवहार कर रहे हैं। जांच करने गए डॉक्टर की टीम को अपशब्द कह रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि बिना सहयोग के हम कोरोना के खिलाफ जंग को कैसे जीत सकेंगे। 
 
इसकी शिकायत डॉक्टरों की टीम ने पुलिस से की। ऐसे संवेदनशील समय में लोग डॉक्टरों के साथ सहयोग करने की बजाय शर्मसार करने वाला व्यवहार कर रहे हैं। 
 
रानीपुरा और दौलतगंज से आधा दर्जन से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद रानीपुरा और उसके आसपास के क्षेत्र को पुलिस ने सील कर दिया है। 
 
शहर में सबसे ज्यादा संदिग्ध इसी इलाके में पाए गए, जिनमें से कुछ को आइसोलेशन पर रखा गया। प्रशासन और डॉक्टरों की टीम तैनात है।  
 
100-100 घरों की मॉनिटरिंग : रानीपुरा क्षेत्र में सुबह से ही यहां किसी को भी आने-जाने नहीं दिया। दूध और अखबार वालों तक को रोका गया।
 
प्रशासन के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव व संदिग्ध पाए गए घरों के आसपास के 100–100 घरों में मॉनीटरिंग की जा रही है। 
 
घर के सदस्यों की भी जांच की जा रही है। किसी को आने-जाने नहीं दिया जा रहा है। रानीपुरा का मुख्य मार्ग भी पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया है।

Show comments

CJP ने संगठन में किए बड़े बदलाव, नए पदाधिकारियों का ऐलान, पार्टी ने बताया अब आगे का क्या है प्लान

Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 का नया अवतार लॉन्च, ₹92,990 से शुरू कीमत, मिलेंगे Ride Modes, TFT डिस्प्ले और Google Maps

पाकिस्तान को चीन और तुर्की के हथियारों की सप्लाई? 60 घंटे की रहस्यमयी 'सैन्य एयरलिफ्ट' से मची हलचल

बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- दान का हर पैसा दान पेटी या ऑनलाइन खाते में ही जमा हो

8.7 करोड़ युवा 'NEET' श्रेणी में दर्ज! जानिए क्यों 15 से 29 साल के युवाओं पर नीति आयोग ने जारी किया रेड अलर्ट

सभी देखें

कृति सेनन के राखी विज्ञापन पर क्यों मचा विवाद? राहुल गांधी के समर्थन से फिर गरमाई बहस, कंगना ने दिया था बयान

India China Relations : भारत-चीन संबंधों में आई नई गर्माहट, अजीत डोभाल का बड़ा बयान, बोले- मोदी-शी जिनपिंग ने दी स्पष्ट दिशा

बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

कर्नल सोफिया मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी नहीं देगी मध्यप्रदेश सरकार!

अगला लेख