Hanuman Chalisa
✕

इंदौर आज हुआ 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन शहर

Updated: शुक्रवार, 13 अगस्त 2021 (22:23 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर ने महामारी के खिलाफ टीकाकरण का अहम पड़ाव शुक्रवार को पार कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक 7 महीनों के अभियान के बाद शहर में सभी लक्षित लोगों को महामारी रोधी टीके की पहली खुराक दे दी गई है।

इंदौर नगर निगम की आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया, हमने शहरी क्षेत्र के 18.81 लाख पात्र लोगों को महामारी रोधी टीका लगाने का लक्ष्य तय किया था। अब तक हम शहर के 18.82 लाख नागरिकों को टीके की पहली खुराक दे चुके हैं।

पाल ने कोविड-19 के खिलाफ इस उपलब्धि का श्रेय इंदौर के नागरिकों की जागरूकता को देते हुए उनसे अपील की कि वे तय समय पर टीके की दूसरी खुराक भी लगवाएं। अधिकारियों ने बताया कि इंदौर में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी से हुई थी और पहले दौर में स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की खुराक दी गई थी।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले इंदौर जिले में अब तक कोविड-19 के कुल 1,53,021 मरीज मिले हैं। इनमें से 1,391 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। हालांकि महामारी की दूसरी लहर के कमजोर पड़ने पर इन दिनों जिले में रोजाना मिलने वाले नए संक्रमितों की तादाद इकाई अंक पर सिमट गई है।(भाषा)

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख