Hanuman Chalisa

इंडिगो का ऑफर, वैक्सीन लगवाओ, हवाई यात्रा में 10 प्रतिशत छूट पाओ

Updated: बुधवार, 23 जून 2021 (12:23 IST)
नई दिल्ली। विमानन कंपनी इंडिगो उन सभी यात्रियों को शुल्क में बुधवार से 10 प्रतिशत की छूट देगी, जिन्होंने कोविड-19 के टीके की कम से कम एक खुराक लगवा ली है।
 
विमानन कंपनी ने बयान में बताया कि छूट आधार (बेस) शुल्क पर दी जाएगी और यह छूट केवल सीमित वर्ग में उपलब्ध है। इसमें कहा गया है, 'यह छूट टीकाकरण करा चुके 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के केवल उन लोगों के लिए उपलब्ध है, जो बुकिंग के समय भारत में स्थित हों और जिन्होंने देश में कोविड-19 टीके की (कम से कम एक खुराक) लगवा ली है।'
 
बयान में कहा गया है कि जिन यात्रियों ने बुकिंग के समय छूट प्राप्त की है, उन्हें हवाई अड्डे के चेक-इन काउंटर के साथ-साथ बोर्डिंग गेट पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी कोविड-19 टीकाकरण का एक वैध प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
 
इसमें कहा गया है, 'वे हवाई अड्डे के चेक-इन काउंटर / बोर्डिंग गेट पर आरोग्य सेतु मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए भी टीकाकरण कराने का प्रमाण पत्र दिखा सकते हैं।' (भाषा)
 
 

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

MP के निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO

IMD Rain Alert : गुजरात और महाराष्ट्र में रेड अलर्ट, 23 जुलाई को भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, किन राज्यों के लिए IMD ने जारी की चेतावनी

CJI बोले- वीडियो देखने का वक्त नहीं, हमारा समय बर्बाद न करें, CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

CM योगी के नेतृत्व में गोरखपुर की बदली तस्वीर, फोरलेन सड़कें, फ्लाईओवर और रेल ओवरब्रिज से आसान हुआ सफर

योगी सरकार की योजना से बदली किस्मत, डेयरी से सालाना हो रही 20 लाख की कमाई

अगला लेख