dipawali
✕

रिसर्च में खुलासा, भारतीय टीका Covaxin बिना किसी साइड इफेक्ट के बढ़ाता है इम्युनिटी

Updated: मंगलवार, 9 मार्च 2021 (21:57 IST)
नई दिल्ली। कोविड-19 का स्वदेशी टीका को-वैक्सीन (Covaxin) सुरक्षित है और यह बगैर किसी गंभीर दुष्प्रभाव के प्रतिरक्षा क्षमता (Immunity) विकसित करता है। ‘द लांसेट इंफेक्शियस डिजिजेड’ जर्नल में प्रकाशित दूसरे चरण के अंतरिम नतीजों में यह दावा किया गया है। हालांकि टीके के तीसरे चरण के नतीजे भी सामने आ चुके हैं। 
ALSO READ: दिल्ली में Coronavirus के 320 नए मामले, 4 की मौत
अध्ययन के लेखकों ने यह जिक्र किया है कि दूसरे चरण के नतीजों ने बीबीवी152 कूट नाम वाले टीके की प्रभाव क्षमता का आकलन नहीं किया। भारत बायोटेक ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) और राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान, पुणे के साथ मिलकर यह टीका विकसित किया है। सरकार ने इस टीके की आपात उपयोग की मंजूरी दी है।
को-वैक्सीन के आपात उपयोग के लिए भारत के औषधि नियामक द्वारा मंजूरी दिए जाने को लेकर शुरुआत में विशेषज्ञों ने कुछ आशंका प्रकट की थी।
ALSO READ: सीएम पद से इस्‍तीफे के बाद क्‍या त्र‍ि‍वेंद्र सिंह रावत को केंद्र में मिल सकती है भूमि‍का?
नवीनतम अध्ययन भारत बायोटेक की इस घोषणा के एक हफ्ते बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि टीके ने तीसरे चरण के क्लीनिकल परीक्षण में 81 प्रतिशत प्रभाव क्षमता प्रदर्शित की है। इस अध्ययन के नतीजे अभी प्रकाशित किए जाने बाकी है। दूसरे चरण का परीक्षण 12 से 65 वर्ष के आयु समूह के लोगों पर 9 राज्यों के 9 अस्पतालों में किया गया।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

अगला लेख