Daily Horoscope
✕

दुबई में भारतीय छात्र ने बनाया हैंड सैनिटाइजर रोबोट, जानिए खूबियां...

Updated: शनिवार, 21 मार्च 2020 (20:45 IST)
सांकेतिक फोटो
दुबई। कोरोना वायरस (Corona virus) प्रकोप के मद्देनजर 'सुरक्षित रहें और स्वच्छ रहें' ध्येय से प्रेरित संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कक्षा 7 में पढ़ने वाले एक भारतीय छात्र ने एक ऐसा रोबोट बनाया है, जो 30 सेंटीमीटर की दूरी से हाथ को पहचानकर सैनिटाइजर देता है।

'खलीज टाइम्स' की खबर के अनुसार, दुबई में स्प्रिंग डेल्स स्कूल के छात्र सिद्ध सांघवी ने बताया कि उनकी मां ने उन्हें एक वीडियो दिखाया, जिसमें लोग हाथ को कीटाणु मुक्त करने के लिए सैनिटाइजर की बोतल से सैनिटाइजर लेने के लिए उसे हाथ से छू रहे थे, जिससे बोतल संक्रमित हो रही थी।
 
समाचार पत्र ने उसके हवाले से कहा, हालांकि इससे उद्देश्य प्रभावित होता है, क्योंकि कोरोना वायरस दूषित सतहों को छूने से फैल सकता है।
 
युवा आविष्कारक ने कहा, इसलिए मैंने सोचा कि क्यों न एसटीईएम प्रौद्योगिकी का उपयोग करके कुछ बनाया जाए, जिससे मशीन बिना आपके संपर्क में आए सैनिटाइज़र स्वचालित रूप से वितरित करे।
 
कृत्रिम मेधा में रुचि रखने वाले सांघवी ने कहा, रोबोटिक हैंड सैनिटाइजर से हाथ को कीटाणु मुक्त करना मजेदार हो सकता है।

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, बोले- दीपों का प्रकाश हमें विजय की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है

CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

अगला लेख