biodatamaker
✕

'ग्रैंड प्रिंसेस' पर अलग रखे गए चालक दल के भारतीय सदस्यों की मदद कर रहा है भारतीय दूतावास

Updated: बुधवार, 18 मार्च 2020 (10:29 IST)
वॉशिंगटन (अमेरिका)। वॉशिंगटन में भारतीय दूतावास कोरोना वायरस प्रभावित 'ग्रैंड प्रिंसेस' क्रूज जहाज पर सवार चालक दल के भारतीय सदस्यों के संपर्क में हैं और उन्हें हर प्रकार की आवश्यक मदद मुहैया करा रहा है।
 
स्थानीय 'मर्करी न्यूज' ने बताया कि ऑकलैंड में बंदरगाह पर पहुंचने से पहले यह जहाज कई दिनों तक कैलीफोर्निया के तट के निकट समुद्र में घूमता रहा था। इसने अंतत: सोमवार सुबह सैन फ्रांसिस्को खाड़ी की ओर बढ़ना शुरू किया।
ALSO READ: कोरोना वायरस के खौफ से दुनियाभर में पसरा सन्नाटा, लगातार बढ़ रहे हैं संक्रमण के मामले
अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने मंगलवार को ट्वीट किया कि हम ग्रैंड प्रिंसेस पर चालक दल के भारतीय सदस्यों के कुशलक्षेम को लेकर जहाजरानी कंपनी और अमेरिकी प्राधिकारियों के संपर्क में हैं। चालक दल के सभी सदस्यों को अनिवार्य रूप से 14 दिन तक पृथक रहना होगा।
 
उन्होंने कहा कि हम उन्हें सभी प्रकार की आवश्यक सहायता मुहैया करा रहे हैं और पृथक रहने की अवधि पूरी होने के बाद हम भारत में उनकी वापसी की व्यवस्था करेंगे। इस जहाज पर सवार 2,500 यात्रियों में से 21 यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख