Hanuman Chalisa
✕

सिंगापुर में Coronavirus को मात दे चुके भारतीय नागरिक की मौत

Updated: बुधवार, 24 जून 2020 (13:15 IST)
सिंगापुर। कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण की चपेट में आने के बाद स्वस्थ हुए 48 वर्षीय भारतीय नागरिक की हृदय में रक्त पहुंचाने वाली नसों के रोग के कारण मौत हो गई है।

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया कि यह 11वां ऐसा मामला है, जिसमें मरीज कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया लेकिन उसकी मौत अन्य कारणों से हुई।

भारतीय व्यक्ति मंगलवार सुबह प्रवासी कामगारों के लिए बनाए गए एक अस्थायी आवास में बेहोश हो गया और उसे सिंगापुर जनरल अस्पताल के आपात विभाग ले जाया गया। उसमें 15 मई को संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

गृह मंत्रालय ने बताया कि जिन मामलों में मौत की मुख्य वजह कोविड-19 है केवल उन्हें ही आधिकारिक मृतक संख्या में शामिल किया जाएगा। मंगलवार को 405 और मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी देने के साथ ही 35,985 मरीज इस बीमारी से स्वस्थ हो चुके हैं।
अस्पताल में कुल 192 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 6,219 मरीज सामुदायिक केंद्रों में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। सिंगापुर में कोविड-19 से 26 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 11 अन्य की किसी और बीमारी से मौत हुई है।(भाषा)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख