dharma sangrah
✕

अमेरिका के बाद Coronavirus संक्रमण की सबसे अधिक जांच भारत में

Updated: शुक्रवार, 17 जुलाई 2020 (09:28 IST)
वॉशिंगटन। कोरोनावायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए सर्वाधिक 4.2 करोड़ नमूनों की जांच अमेरिका ने की है, इसके बाद सर्वाधिक 1.2 करोड़ नमूनों की जांच भारत में हुई है। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। अमेरिका में 35 लाख से अधिक लोग कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए और संक्रमण से 1,38,000 लोगों की मौत हो चुकी है। विश्वभर में संक्रमण के 13.6 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आए और 5,86,000 रोगियों की मौत हो चुकी है।
ALSO READ: व्हाइट हाउस का हमला, चीन की सरकार ने छोड़ा है Coronavirus
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कायले मैकनेनी ने गुरुवार को बताया कि कोरोनावायरस की जांच के संबंध में हमने 4.2 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की है। इसके बाद सर्वाधिक 1.2 करोड़ नमूनों की जांच भारत में हुई है। जांच के मामले में हम पूरे विश्व में सबसे आगे चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड जांच करने का ट्रंप प्रशासन का कदम पूर्ववर्ती प्रशासन द्वारा उठाए कदमों के ठीक विपरीत है।
 
मैकनेनी ने बताया कि सीबीएस टीवी के मुताबिक 2009 में ओबामा-बिडेन प्रशासन नीत रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने राज्यों से एच1एन1 फ्लू की जांच बंद करने को और हर एक मामले को गिनना बंद करने को कहा था। मैकनेनी ने बताया कि टीके के संबंध में भी अच्छी खबर मिल रही है।
 
उन्होंने बताया कि मॉडर्ना द्वारा जिस टीके का परीक्षण किया जा रहा है, उसके शोध में शामिल 45 लोगों पर अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। जुलाई के अंत तक इस टीके का तीसरे चरण का परीक्षण होने की उम्मीद है जिसमें 30,000 लोगों को शामिल किया जाएगा। मैकनेनी ने बताया कि कोविड-19 की उपचार पद्धति के संबंध में भी उत्साहजनक जानकारी मिली है। (भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख