Daily Horoscope
✕

Corona मामलों ने फिर डराया, 24 घंटे में 17000 से ज्यादा नए मरीज मिले, 21 की मौत

Updated: सोमवार, 27 जून 2022 (14:05 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोना फिर डराने लगा है। देश में 1 दिन में कोविड-19 के 17,073 मामले सामने आने से देश में कोरोनावायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,34,07,046 पर पहुंची।

संक्रमण से 21 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,25,020 हुआ। पिछले कुछ दिनों में कोरोना मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। 
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,844 की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.57 प्रतिशत है।

भारत में दैनिक संक्रमण दर 5.62 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 3.39 फीसदी है। देश में अभी तक कुल 4,27,87,606 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 197.11 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
 
80 प्रतिशत केस 5 राज्यों में : जिन 5 राज्यों में सबसे ज्यादा कोरोना केस मिले हैं, उनमें महाराष्ट्र शीर्ष पर है। यहां 6,493 कोरोनावायरस के मामले मिले हैं। इसके बाद केरल में 3,378, दिल्ली में 1,891, तमिलनाडु में 1,472 और उत्तर प्रदेश में 572 कोरोना मरीज मिले हैं। नए केसों में 80.87% इन पांच राज्यों में सामने आए हैं. अकेले महाराष्ट्र में 38.03% नए मरीज मिले हैं।

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

75 जिलों में 4329 शाखाओं के साथ उत्तरप्रदेश ग्रामीण बैंक में साइबर फ्रॉड मॉनिटरिंग सेल

भारत में अब वास्तव में लोकतंत्र नहीं बचा, राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

अगला लेख