ganesh chaturthi

Corona India Update : देशभर में कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या हुई कम, 98.75 फीसदी पर पहुंची रिकवरी दर

Updated: रविवार, 22 मई 2022 (11:11 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोनावायरस (Coronavirus) के 2226 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,31,36,371 पर पहुंच गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 14955 रह गई है। जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत दर्ज की गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 65 और मरीजों के संक्रमण से जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5,24,413 पर पहुंच गई है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत दर्ज की गई है।

आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 41 मामलों की कमी दर्ज की गई है। संक्रमण की दैनिक दर 0.50 प्रतिशत दर्ज की गई और साप्ताहिक संक्रमण दर भी 0.50 प्रतिशत रही। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,25,97,003 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत दर्ज की गई है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 192.28 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर 2020 को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

मंत्रालय के अनुसार, देश में जिन 65 और मरीजों ने जान गंवाई है, उनमें से 63 की मौत केरल में और एक-एक मरीज की मौत दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश में हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की कोरोनावायरस के संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख