Hanuman Chalisa

CoronaVirus India Update : देश में Corona के 4362 नए मामले, 66 और लोगों की मौत

Updated: सोमवार, 7 मार्च 2022 (10:59 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 4,362 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोनावायरस संक्रमितों की कुल संख्या 4,29,67,315 हो गई। 17 मई 2020 के बाद से देश में सामने आए ये सबसे कम दैनिक मामले हैं। 17 मई 2020 को देश में 4,987 दैनिक मामले सामने आए थे।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 66 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,15,102 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 54,118 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.13 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 5,324 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.68 प्रतिशत हो गई है।

अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 4,23,98,095 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। वहीं राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 178.90 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। संक्रमण की दैनिक दर 0.71 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.73 प्रतिशत दर्ज की गई। देश में अभी तक कुल 77,34,37,172 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 6,12,926 नमूनों की जांच रविवार को की गई।

उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे।(भाषा)

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

भारत-इटली संबंधों पर सरकार का जोर, राहुल गांधी के 'मेलोनी' तंज के बाद MEA ने कहा- कूटनीतिक संवाद में सम्मान जरूरी

CM मोहन यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही पर 1 तहसीलदार, 2 पटवारी समेत 7 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड

Rahul Gandhi : मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था, राहुल गांधी के बयान पर मचा सियासी बवाल, विशेषाधिकार समिति का नोटिस

CM योगी पहुंचे अयोध्या, महंत रामचंद्र दास परमहंस को 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, विपक्ष पर साधा निशाना

President Droupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, पेपर लीक पर लगेगी लगाम, परीक्षा व्यवस्था होगी पारदर्शी और भरोसेमंद

अगला लेख