dharma sangrah

10 राज्यों में हैं Corona के 74 फीसदी से ज्यादा मामले, 3,49,691 नए संक्रमित आए सामने

Updated: रविवार, 25 अप्रैल 2021 (21:05 IST)
नई दिल्ली। एक दिन में देश में सामने आ रहे कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 मामलों में से 74.53 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत 10 राज्यों में दर्ज किए जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य 
मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने रविवार को बताया कि भारत में संक्रमण के 3,49,691 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,69,60,172 हो गई है।

मंत्रालय के मुताबिक 10 राज्यों की सूची में कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान अन्य राज्य हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 67,160 नए मामले सामने आए। उसके बाद उत्तर प्रदेश से 37,944, जबकि कर्नाटक में 29,438 नए मामले मिले।
ALSO READ: Coronavirus वैक्सीनेशन के लिए बहुत ही आसान है रजिस्ट्रेशन, जानिए पूरी प्रक्रिया...
मंत्रालय के मुताबिक, भारत में उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या 26,82,751 है और यह अब देश के कुल मामलों का 15.82 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे के दौरान उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,29,811 की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
ALSO READ: इस देश में मिला अब तक का सबसे घातक Coronavirus स्ट्रेन
देश में कुल उपचाराधीन मरीजों में से 69.94 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, तमिलनाडु, गुजरात और केरल से हैं। मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल, गुजरात, तमिलनाडु, राजस्थान, बिहार और पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय मृत्यु दर गिर रही है और फिलहाल यह 1.13 प्रतिशत है।
ALSO READ: Coronavirus के सभी वैरिएंट पर प्रभावी है Vaccine
मंत्रालय ने कहा कि देश में एक दिन में महामारी से 2767 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि मरने वालों में से 80.23 मरीज 10 राज्यों से आते थे, जिनमें महाराष्ट्र में सर्वाधिक (676) मौत दर्ज की गईं। दिल्ली में महामारी से 357 मरीजों की जान गई। भारत में महामारी से अब तक कुल 1,40,85,110 मरीज उबर चुके हैं और बीते 24 घंटे के दौरान 2,17,113 मरीज संक्रमण मुक्त हुए।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख