suvichar
✕

COVID-19 : देश में 24 घंटे के दौरान Corona के सक्रिय मामले बढ़े, 98 लोगों की मौत

Updated: बुधवार, 3 मार्च 2021 (12:08 IST)
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोनावायरस (Coronavirus) (कोविड-19) के सक्रिय मामलों में 1,768 की वृद्धि हुई है और इस महामारी से 98 लोगों की मौत हुई है। इस बीच देश में अब तक एक करोड़ 56 लाख 20 हजार 749 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 14,989 नए मामले आए हैं जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 11 लाख 39 हजार से अधिक हो गई है।

पिछले 24 घंटों में 13,123 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिसे मिलाकर अब तक एक करोड़ आठ लाख 12 हजार 044 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं। सक्रिय मामले 1768 बढ़ने से 1.70 लाख से अधिक हो गए हैं। इसी अवधि में 98 मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या एक लाख 57 हजार 346 हो गई है।

देश में रिकवरी दर घटकर 97.06 रह गई है और सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.52 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्युदर अभी 1.41 फीसदी है। महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर पहुंच गया है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 1477 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी संख्या 80302 हो गई है।

राज्य में 6332 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोनावायरस को मात देने वालों की तादाद 20.36 लाख से अधिक हो गई है जबकि 54 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 52,238 हो गया है।(वार्ता)

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

सीएम धामी का बड़ा तोहफा, खटीमा में 7.23 करोड़ की आधुनिक गौशाला तैयार; 16 हजार से ज्यादा गौवंश को मिला नया आशियाना

LIVE: गोपालक सम्मेलन में पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

राहुल गांधी ने लॉन्च की ‘सत्याग्रह’ वेबसाइट, बोले- अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं तो साझा करें अपनी कहानी

उत्तराखंड के बाद गुजरात में भी लागू हुआ UCC: विवाह, तलाक और लिव-इन के नियम बदले

तुर्किए से डिपोर्ट हुआ खूंखार ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान बनाकर चला रहा था सिंडिकेट

अगला लेख