dharma sangrah
✕

COVID-19 : देश के कई राज्‍यों में कम हुए Corona के मामले, बीते 24 घंटे में नहीं हुई कोई मौत

Updated: शनिवार, 13 फ़रवरी 2021 (18:42 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पिछले 24 घंटे में 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 से कोई मौत नहीं हुई है। बीते 24 घंटे के दौरान तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, पुडुचेरी, चंडीगढ़, नगालैंड, असम, मणिपुर, सिक्किम, मेघालय, लद्दाख, मिजोरम, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, त्रिपुरा, लक्षद्वीप, अरुणाचल प्रदेश और दमन एवं दीव तथा दादर एवं नागर हवेली में कोविड-19 से किसी की जान नहीं गई।

इसी अवधि में 13 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 के एक से पांच मरीजों की मौत हुई। मंत्रालय के अनुसार, इस बीच कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत देश में 13 फरवरी को सुबह आठ बजे तक 79,67,647 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है।

इनमें 5,909,136 स्वास्थ्यकर्मी हैं और 2,058,511 अग्रिम मोर्चे के कर्मी हैं। अब तक टीकाकरण के 1,64,781 सत्र हो चुके हैं। सरकार ने कहा कि प्रतिदिन लाभार्थियों की संख्या बढ़ रही है। टीकाकरण के 59.70 फीसदी लाभार्थी आठ राज्यों के हैं। हर राज्य में चार-चार लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

देश में टीकाकरण के कुल लाभार्थियों में से 10.8 फीसदी यानी 8,58,602 लाभार्थी उत्तर प्रदेश के हैं। देश में फिलहाल कोविड-19 के 1.36 लाख मरीज उपचाररत है और यह आंकड़ा कुल संक्रमितों का 1.25 फीसदी है।शनिवार को 11,395 मरीजों के संक्रमणमुक्त होने के साथ ही अब तक कुल 1,06,00,625 मरीज ठीक हो चुके हैं।

मंत्रालय ने कहा कि स्वस्थ हुए इन मरीजों में से 81.93 फीसदी मरीज छह राज्यों के हैं। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 5,332 मरीज केरल में संक्रमणमुक्त हुए, जबकि महाराष्ट्र एवं तमिलनाडु में क्रमश: 2,422 और 486 लोगों को संक्रमण से निजात मिली।
ALSO READ: अगर वुहान नहीं तो फि‍र दुनिया के किस शहर से फैला ‘कोरोना वायरस’?
मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 12,143 नए मरीज सामने आए, जिनमें से 86.01 फीसदी छह राज्यों के हैं।केरल में सर्वाधिक 5,397 नए मरीज सामने आए, जबकि महाराष्ट्र और तमिलनाडु में क्रमश: और 3,670 एवं 483 लोग संक्रमित पाए गए।(भाषा)

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख