dipawali
✕

COVID-19 : भारत बना सबसे तेज गति से Vaccine लगाने वाला देश, 40 लाख से ज्‍यादा लोगों का हुआ टीकाकरण

Updated: बुधवार, 3 फ़रवरी 2021 (19:06 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि 18 दिन के भीतर देश में 40 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए हैं और इसके साथ ही भारत सबसे तेज गति से इस आंकड़े तक पहुंचने वाला देश बन गया है।  बुधवार सुबह तक देश में 41 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए।

मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 रोधी टीके लगाने के मामले में भारत 1 फरवरी को दुनिया के शीर्ष 5 देशों की सूची में था। भारत तेज गति से यह टीकाकरण जारी रखेगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई को अन्य मोर्चों पर भी सफलता मिल रही है।

पिछले 24 घंटे में अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम, नगालैंड, लक्षद्वीप, लद्दाख, सिक्किम, मणिपुर, पुडुचेरी, गोवा, ओडिशा और असम समेत 14 राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों में संक्रमण की वजह से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।

मंत्रालय ने कहा कि रोजाना काफी अधिक संख्या में कोविड-19 मरीज स्वस्थ हो रहे हैं और मृत्यु दर में भी कमी बरकरार है। देश में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में गिरावट लगातार जारी है। इसने बताया कि वर्तमान में 1,60,057 लोगों का उपचार चल रहा है, जो कि कुल मामलों का 1.5 फीसदी से भी कम है।

मंत्रालय ने जानकारी दी कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 11,039 नए मामले सामने आए हैं, जो पिछले 7 महीने में सबसे कम हैं। इसने कहा कि इस अवधि में 14,225 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं जिसकी वजह से इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या में 3,296 की कमी आई है। अब तक कुल 1,04,62,631 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर 97.08 फीसदी है, जो कि वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा दरों में से एक है। इसने कहा कि 31 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 5,000 से कम मरीजों का इलाज चल रहा है, वहीं 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में साप्ताहिक संक्रमण दर राष्ट्रीय औसत दर (1.91) से ज्यादा है।

केरल में साप्ताहिक संक्रमण दर सबसे ज्यादा 12 फीसदी है, वहीं 7 फीसदी के साथ छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर है।
देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 41,38,918 लाभार्थियों को टीके लगे हैं, वहीं पिछले 24 घंटे में 1,88,762 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए गए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि नए मामलों में से 83.01 फीसदी मामले 6 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं। केरल में सबसे ज्यादा 5,716 नए मामले सामने आए हैं, वहीं देश में पिछले 24 घंटे में 110 लोगों की मौत हुई है।(भाषा)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

दिवाली से पहले खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल: सीएम मोहन यादव के आश्वासन के बाद काम पर लौटे कर्मचारी

उत्तराखण्ड को मिला 1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

अयोध्या में दीपोत्सव की भव्य छटा, 21 आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा; रामकथा पार्क से राम की पैड़ी तक दिखेगी त्रेतायुग की झलक

लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग कराने वाला गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका: खिड़कियों के कांच टूटे, एक डिलीवरी बॉय घायल

अगला लेख