suvichar
✕

COVID-19 : भारत में Corona संक्रमण के 13052 नए मामले, 127 और लोगों की मौत

Updated: रविवार, 31 जनवरी 2021 (12:33 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के एक दिन में 13,052 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,07,46,183 हो गई है। इस बीमारी के कारण 127 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,54,274 हो गई है।

संक्रमित हुए इन लोगों में से 1,04,23,125 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। इसी के साथ संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर में बढ़ोतरी हुई है और यह 96.99 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी के कारण 127 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,54,274 हो गई है।

मंत्रालय ने बताया कि संक्रमित होने के बाद अब तक 1,04,23,125 लोग ठीक हो गए हैं। कोरोनावायरस के मरीजों की मृत्युदर 1.44 प्रतिशत बनी हुई है। देश में लगातार 12 दिन से उपचाराधीन लोगों की संख्या दो लाख से कम है। अभी 1,68,784 लोगों का कोरोनावायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.57 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 30 जनवरी तक 19,65,88,372 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 7,50,964  नमूनों की जांच शनिवार को की गई। पिछले 24 घंटे में 127 संक्रमित लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 42, केरल में 18, छत्तीसगढ़ एवं पश्चिम बंगाल में नौ-नौ और दिल्ली एवं पंजाब में आठ-आठ लोगों की मौत हुई है।

देश में अब तक कुल 1,54,274 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र में 51,042, तमिलनाडु में 12,350, कर्नाटक में 12,213, दिल्ली में 10,849, पश्चिम बंगाल में 10,164, उत्तर प्रदेश में 8,650 और आंध्र प्रदेश में 7,153 लोगों की जान इस बीमारी की वजह से गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।(भाषा)

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के झटके

Congress Protest : 2 घंटे की हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, EC के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

विपक्षी सांसदों ने मिलने का समय मांगा ही नहीं, SIR पर प्रदर्शन के बीच EC का बड़ा दावा

दशहरा पर किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

लखनऊ बनेगा AI-Deep Tech का नया हब, सीएम योगी ने रखा IT City Phase-2 का शिलान्यास; 50 AI स्टार्टअप का लक्ष्य

अगला लेख