dharma sangrah

COVID-19 : देशभर में 23 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को लगाई Corona Vaccine

Updated: गुरुवार, 28 जनवरी 2021 (00:43 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देशभर में अब तक 23 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के टीके दिए गए हैं और टीकाकरण के गंभीर प्रतिकूल प्रभाव या इसके कारण मौत होने का कोई मामला अब तक सामने नहीं आया है।

मंत्रालय ने कहा कि अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के 12वें दिन बुधवार को शाम छह बजे तक 41,599 सत्रों में कुल 23,28,779 लोगों को टीका लगाया गया। मंत्रालय ने कहा, आज (बुधवार को) 28 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में शाम छह बजे तक 5,308 सत्रों में 2,99,299 लोगों का टीकाकरण किया गया।अंतिम रिपोर्ट देर रात तक तैयार होगी।

मंत्रालय ने कहा, देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम 12वें दिन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनोहर अगनानी ने कहा कि अब तक कुल 16 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और यह कुल लोगों का 0.0007 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में, एक व्यक्ति को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे 23 जनवरी को टीका लगाया गया था और 24 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह ‘बैक्टीरियल सेप्सिस’ से पीड़ित है।मंत्रालय ने कहा कि अब तक कुल नौ मौतों की सूचना है। इनमें से कोई भी मौत कोविड​​-19 टीकाकरण के कारण नहीं हुई है।

पिछले 24 घंटों में ओडिशा के 23 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। मंत्रालय ने कहा कि कोविड​​-19 टीकाकरण के कारण गंभीर या गंभीर प्रतिकूल प्रभाव या मौत होने का कोई मामला अब तक नहीं आया है।

मंत्रालय ने टीकाकरण अभियान के 12वें दिन शाम छह बजे तक टीकाकरण के बाद 123 प्रतिकूल प्रभाव की सूचना मिली है। मंत्रालय ने कहा कि बुधवार को जिन लोगों को टीका लगाया गया, उनमें से 79 प्रतिशत लोग पांच राज्यों- कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान से हैं।(भाषा)

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

Indus Waters Treaty : सिंधु जल संधि पर भारत का बड़ा पलटवार, वर्ल्ड बैंक की मध्यस्थता अदालत के फैसले को किया खारिज

महाकाल की शाही सवारी, CM डॉ. मोहन यादव ने भगवान चन्द्रमोलेश्वर की पूजा की, रामघाट पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

देहरादून में स्वाइन फ्लू और कोरोना का बढ़ता कहर, H1N1 के 105 मामले, 5 मरीजों की मौत

Anna Hazare : अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के बॉम्बे अस्पताल के ICU में भर्ती

PM मोदी की दो टूक, पुतिन से बोले- युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे ले जाता है, SCO से इतर मिले नेता, फिर दिखी कार डिप्लोमेसी

अगला लेख