sundarkand
✕

COVID-19 in India : देश में 5 लाख से नीचे आए सक्रिय मामले, 80.14 लाख लोगों ने दी Corona को मात

Updated: बुधवार, 11 नवंबर 2020 (12:25 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) को मात देने वालों की संख्या में निरंतर वृद्धि से सक्रिय मामले तेजी से घट रहे हैं और अब इनकी संख्या 5 लाख से नीचे आ गई है, जो गत सितंबर में 10 लाख से अधिक थी। वहीं देशभर में 50,226 लोग स्वस्थ हुए, जिससे इस महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या करीब 80.14 लाख हो गई।

देश के अधिकतर राज्यों में जहां कोरोनावायरस संक्रमण के मामले लगातार कम हो रहे हैं, वहीं दिल्ली और में केरल में इनकी वृद्धि चिंता का विषय बनी हुई है। दिल्ली में मंगलवार को रिकॉर्ड 7,830 तथा केरल में 6,010 मामले सामने आए।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार मंगलवार को देशभर में 50,226 लोग स्वस्थ हुए, जिससे इस महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या करीब 80.14 लाख हो गई। इस दौरान सक्रिय मामले 6,557 घटकर 4.94 रह गए हैं।

वहीं 44,281 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 86.36 लाख से ज्यादा हो गई। इस दौरान 512 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,27,571 हो गया है। देश में स्वस्थ होने वालों की दर 92.79, मृत्यु दर 1.48 तथा सक्रिय मामलों की दर 5.73 फीसदी रह गई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में संक्रमण के नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रही, जिससे सक्रिय मामले 3,037 घटकर 93,400 रह गए। वहीं 110 मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 45,435 हो गया है। राज्य में अब तक 15.88 लाख लाख लोगों ने कोरोनावायरस को मात दी है।(वार्ता)

Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

सर्दियों से पहले सीमा पर घुसपैठ की चुनौती, सुरक्षा ग्रिड अलर्ट, 2 घुसपैठिए ढेर

कोलकाता में बड़ा हादसा, दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में 17 लोगों की मौत, कई घायल

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

LIVE: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों के मरने की खबर, कई अन्य घायल

अगला लेख