suvichar
✕

COVID-19 in India : देश में साढ़े 60 लाख से अधिक Corona संक्रमित हुए स्वस्थ

Updated: रविवार, 11 अक्टूबर 2020 (11:44 IST)
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित 89,154 लोग स्वस्थ हुए हैं, जिसके साथ ही देश में इस महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर साढ़े 60 लाख के पार पहुंच गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी किए आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में 89,154 लोग स्वस्थ हुए हैं और इन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। इसके बाद देश में इस प्राणघातक कोरोनावायरस से निजात पाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 60,77,976 हो गई है।

इस अवधि में 74,383 और लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद देश में संक्रमितों का आंकड़ा 70,53,807 हो गया है। देश में पिछले रविवार से सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

पिछले 24 घंटे में 918 मरीजों की मौत होने के बाद देश में इस महामारी से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़कर 1,08,334 हो गया है। वर्तमान में देश में कोरोना के सक्रिय मामले 8,67,496 हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों का प्रतिशत 12.85, रोगमुक्त होने वालों का प्रतिशत 85.81 है और मृत्यु दर 1.54 प्रतिशत है।
कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान सक्रिय मामले 15,332 से कम होकर 2,21,615 हो गए हैं और इस दौरान 308 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 40,040 हो गई है। इस दौरान 26,440 लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 12,55,779 हो गई है।(वार्ता)

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Bypoll Results 2026 : नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, धारापुरम में विजय की TVK ने मारी बाजी, असम में भी भाजपा

LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक, 8 बजे राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

CJP Protest in Delhi: दिल्ली में ट्रेनें-मेट्रो बंद होने पर CJP नेताओं ने उड़ाया मजाक, कहा- पीएम मोदी चेक करें अपना BP

Best Selling Cars: Baleno से Ertiga तक, भारत में सबसे ज्यादा बिकीं ये 10 कारें

Toyota Fortuner Leader Edition लॉन्च, कीमत 36.51 लाख रुपए से शुरू, 12 अक्टूबर से बुकिंग, मिलेंगे नए फीचर्स

अगला लेख