dharma sangrah
✕

COVID-19 in India : देश में Corona के मामले 69 लाख के पार, 356 और मरीजों की मौत

Updated: शनिवार, 10 अक्टूबर 2020 (01:57 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी होने के साथ ही शुक्रवार देर रात संक्रमितों की संख्या बढ़कर 69.46 लाख से अधिक हो गई और राहत की बात यह है कि सक्रिय मामलों की संख्या में फिर से कमी दर्ज की गई है, जो 8.92 लाख पर आ गई है। विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक, आज देर रात तक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 69,46,598 हो गई है। इस दौरान 356 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,06,877 हो गई।

राहत की बात यह है कि देश में नए मामलों की तुलना में कोरोना की महामारी से निजात पाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इस दौरान 32,359 और लोगों के स्वस्थ होने से रोग मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 59,35,566 हो गई है। देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि होने के साथ सक्रिय मामलों की संख्या घटकर आज रात 8,91,915 रह गई।

महाराष्ट्र कोरोनावायरस के 14,93,884 मामलों के साथ शीर्ष पर है और यहां अब तक इस वायरस से 39,430 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक 12,12,016 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। आंध्र प्रदेश कोरोनावायरस के 7,44,864 मामलों के साथ दूसरे नंबर पर है और यहां अब तक इस वायरस से 6,159 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक 6,91,040 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं और वर्तमान में 47,665 सक्रिय मामले हैं।

कर्नाटक कोरोनावायरस के 6,90,260 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है और यहां इस वायरस से 9,789 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में अब तक 5,61,610 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं और वर्तमान में 1,17,143 सक्रिय मामले हैं। कोरोनावायरस के मामले में चौथे स्थान पर चल रहे तमिलनाडु में आज कोरोना संक्रमण के 5185 नए मामले सामने आए, जबकि 68 संक्रमित अपनी जान गंवा बैठे।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज शाम जारी बुलेटिन के मुताबिक, कोरोना के नए मामलों के साथ संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 6,46,128 हो गया और इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 10,120 हो गई। इसी अवधि में 5357 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब तक 5,91,811 लोग कोरोना मुक्त हो चुके हैं।
बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 97,087 नमूनों की जांच की गई, जिसे मिलाकर अब तक 81,41,534 नमूनों की जांच की चुकी है। राज्य में अभी 44,197 सक्रिय मामले हैं। कोरोना के प्रकोप से सर्वाधिक प्रभावित राजधानी चेन्नई में आज 1288 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जबकि 22 और मरीजों की मौत हो गई। चेन्नई में संक्रमण और मौत के आंकड़े क्रमश: 1,79,424 और 3373 हो गए हैं।(वार्ता) 

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

महादेव ऐप केस में बड़ा एक्शन, मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाई CBI, क्या है महादेव सट्टेबाजी कांड?

दिलजीत के शो को खराब करने की पन्नू की साजिश नाकाम, ये है खालिस्तान समर्थक नारे लिखने की पूरी कहानी

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर

खाली कुर्सियां, फ्लॉप शो, 1984 दंगों पर भी सवाल, BJP का राहुल गांधी पर हमला, कहा- राहुल बोले, ज्ञानेश को जाना होगा

अगला लेख