Hanuman Chalisa

COVID-19 in India : देश में Corona मामले 55 लाख के पार, 44.40 लाख लोग हुए स्वस्थ

Updated: मंगलवार, 22 सितम्बर 2020 (02:20 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामलों में हो रही लगातार वृद्धि के कारण संक्रमितों की संख्या अब 55 लाख से अधिक गई है। राहत की बात यह है कि नए मामलों की तुलना में रोगमुक्त लोगों की संख्या अधिक रही, जिससे सक्रिय मामलों में भी कमी आई है। इस दौरान 41,805 और लोगों के स्वस्थ होने से रोगमुक्त लोगों की संख्या 44,34,555 हो गई है।

विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार देर रात तक 38,305 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 55,23,917 हो गई है। इस दौरान 436 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 88,345 हो गई है।

राहत की बात यह है कि देश में कोरोना वायरस से निजात पाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इस दौरान 41,805 और लोगों के स्वस्थ होने से रोगमुक्त लोगों की संख्या 44,34,555 हो गई है। देश में इस समय कोविड-19 के सक्रिय मामले आज 995806 दर्ज किए गए।

महाराष्ट्र 2,91,238 सक्रिय मामलों के साथ शीर्ष पर है। उसके बाद कर्नाटक में 95,335 मामले और आंध्र प्रदेश में 74,518 सक्रिय मामले हैं। देश में सक्रिय मामलों की दर 17.99 प्रतिशत और रोगमुक्त होने वालों की दर 80.12 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 1.59 फीसदी है।
महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 2,91,238 हैं। राज्य में संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 8,84,341 हो गई है। राज्य में रिकॉर्ड 455 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 32,671 हो गई है। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।(वार्ता)

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

अयोध्या के 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी, JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

योगी सरकार का PRD जवानों को बड़ा तोहफा, ₹3,000 वर्दी भत्ता से लेकर कैशलेस मेडिकल कार्ड तक, लखनऊ में बनेगी बहुमंजिला बैरक

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

UP-Japan Investment Meet 2026: जापान से यूपी में आएगा बड़ा निवेश, 200 से ज्यादा कंपनियां तलाशेंगी मौके; यीडा में बनेगी ‘जापानी सिटी’

अगला लेख