ramcharitmanas

COVID-19 in India : Corona मामले 42.58 लाख के पार, 33 लाख से अधिक हुए स्वस्थ

Updated: मंगलवार, 8 सितम्बर 2020 (01:51 IST)
नई दिल्ली। देश में सोमवार देर रात तक कोरोनावायरस (कोविड-19) संक्रमण के 53 हजार से अधिक नए मामले सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा 42.55 लाख के पार पहुंच गया लेकिन राहत की बात यह रही कि कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर 77.54 फीसदी पहुंच गई है।

विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक आज 56,155 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42,58,717 हो गई है। राहत की बात यह है कि इस दौरान नए मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में इजाफा हुआ। देश में 55,085 कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 33,02,382 हो गई है। इसी अवधि में 685 कोरोना मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 72 हजार के पार 72,372 पहुंच गई है।

संक्रमण के मामले में अब भारत कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर आ गया है। वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 62 लाख को पार कर 62,77,994 पर पहुंच गई है और अब तक 1,88,924 लोगों की इससे जान जा चुकी है।

विश्व में कोरोनावायरस से प्रभावित देशों में अब तीसरे नंबर पर स्थित ब्राजील में अब तक 41,37,521 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं जबकि 1,26,650 लोगों की मौत हो चुकी है। मौत के मामले में ब्राजील अब भी दूसरे स्थान पर है।

महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक समेत विभिन्न राज्यों से मिली जानकारी के अनुसार राहत की बात यह है कि स्वस्थ होने वाले मरीजों की तुलना में नए संक्रमितों में कमी होने के कारण सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज 1,939 मरीज कम होने से सक्रिय मामलों की संख्या 8,83,375 हो गई।

देश में सक्रिय मामले 20.69 प्रतिशत और रोगमुक्त होने वालों की दर 77.54 प्रतिशत है, जबकि मृतकों की दर 1.70 फीसदी है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर गत दिवस के 77.23 प्रतिशत से बढ़कर आज 77.54 फीसदी पर पहुंच गई।(वार्ता)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

गृहमंत्री शाह ने ली दिल्‍ली इमारत हादसे की जानकारी, 4 लोगों की हुई मौत, अब तक 11 का हुआ रेस्‍क्‍यू, बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

UN के World Map Proposal पर भारत का बड़ा दांव, तिलमिला उठेगा पाकिस्तान

लखनऊ में खिलाड़ियों की चोट का होगा हाईटेक इलाज, 7.17 करोड़ से बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

अगला लेख