Hanuman Chalisa
✕

COVID-19 in Madhya Pradesh : MP में मिले Corona के 1885 नए मरीज, संक्रमितों की संख्या पहुंची 75459

Updated: मंगलवार, 8 सितम्बर 2020 (01:38 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के 1885 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 75459 तक पहुंच गई है। वहीं 1022 नए मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब तक इस बीमारी से 56909 मरीज ठीक होकर अपने घर पहुंच चुके हैं।

राज्य स्वास्थ्य संचालनालय द्वारा आज यहां जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले चौबीस घंटों के दौरान 22342 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 1885 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसी के साथ प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 75459 तक पहुंच गई, जिसमें से 1022 नए मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब तक इस बीमारी से 56909 मरीज ठीक होकर अपने घर पहुंच चुके हैं।

इन मरीज के स्वस्थ होने के बाद प्रदेश में 16961 एक्टिव (उपचाररत) मरीज हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों, होम आइसोलेशन एवं संस्थागत क्वॉरेंटाइन सेंटरों में इलाज चल रहा है। वहीं इस बीमारी से प्रदेशभर में 17 नई मौतें दर्ज किए जाने के बाद अब तक 1589 मरीज कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं।

इस बीच प्रदेश में सबसे अधिक 279 मरीज इंदौर में मिले, जिसके बाद वहां कुल संक्रमितों की तादाद बढ़कर 14870 तक पहुंच गई, जिसमें से 92 नए मरीजों के स्वस्थ हो जाने के बाद 10231 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में वहां 4218 एक्टिव मरीज हैं तथा अब तक 421 मरीज जान गंवा चुके हैं।

इसी प्रकार जबलपुर में 213 नए मरीज मिले, जो नए मरीज मिलने के मामले में दूसरे स्थान पर रहा। राजधानी भोपाल में 187 नए मरीज मिले, जिसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 11821 तक पहुंच गई, जिसमें से 9763 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। यहां अब तक 307 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं।

इसके अलावा ग्वालियर में 186 नए मरीज मिले, वहां कुल संक्रमितों की संख्या 6534 तक पहुंच गई, जिसमें से 4659 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद वहां 1804 एक्टिव मरीज हैं। इसी प्रकार प्रदेश के सभी 52 जिलों में केवल बुरहानपुर को छोड़ सभी जगह कोरोना के नए मरीज सामने आए हैं।(वार्ता)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

महादेव ऐप केस में बड़ा एक्शन, मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाई CBI, क्या है महादेव सट्टेबाजी कांड?

दिलजीत के शो को खराब करने की पन्नू की साजिश नाकाम, ये है खालिस्तान समर्थक नारे लिखने की पूरी कहानी

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर

खाली कुर्सियां, फ्लॉप शो, 1984 दंगों पर भी सवाल, BJP का राहुल गांधी पर हमला, कहा- राहुल बोले, ज्ञानेश को जाना होगा

अगला लेख