biodatamaker
✕

India Coronavirus Update : भारत में Corona मामले 30 लाख के पार, 7 लाख से अधिक बीमार, 56 हजार से अधिक मौतें

Updated: शनिवार, 22 अगस्त 2020 (21:50 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और शनिवार रात तक संक्रमण के 28 हजार से अधिक नए मामले सामने आने से कुल संक्रमितों का आंकड़ा 30 लाख के पार तथा 266 मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 56 हजार से ऊपर जा पहुंची।

विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक 28,010 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 30,01,379 हो गई है। इस दौरान मृतकों की कुल संख्या 56,194 हो गई है। इस दौरान 22,628 मरीजों के स्वस्थ होने से रोगमुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 22,43,427 हो गई है यानी मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 74.74 फीसदी हो गई है।

चिंता की असली वजह सक्रिय मामलों का बढ़ना है। देश में फिलहाल सात लाख से अधिक 7,01,211 सक्रिय मामले हैं जिनका विभिन्न अस्पतालों तथा कोविड केंद्रों में इलाज किया जा रहा है।

देश में कोरोना मृत्यु दर 1.87 प्रतिशत : देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 945 कोरोना संक्रमितों की मौत होने के बीच कोरोना मृत्यु दर 1.87 प्रतिशत पर आ गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 21 अगस्त को देशभर में 945 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई, जिससे अब तक इस संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 55 हजार के पार 55,794 हो गई है।

मंत्रालय द्वारा आज जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक 339 कोरोना संक्रमितों ने महाराष्ट्र में दम तोड़ा। इसके अलावा तमिलनाडु में 101, कर्नाटक में 93, आंध्र प्रदेश में 91, उत्तर प्रदेश में 64, पश्चिम बंगाल में 55, पंजाब में 34, जम्मू कश्मीर में 15, गुजरात में 14, मध्य प्रदेश में 14, दिल्ली में 13, केरल में 12, राजस्थान में 12, छत्तीसगढ़ में 12, झारखंड में 11 और ओडिशा में 10 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई।

पिछले 24 घंटे के दौरान अंडमान निकोबार द्वीप समूह, असम, बिहार, चंडीगढ़, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश,लद्दाख, मणिपुर, पुड्डुचेरी, तेलंगाना, त्रिपुरा और उत्तराखंड 10 से कम संख्या में कोरोना संक्रमितों की मौत हुई।
इस अवधि में अरुणाचल प्रदेश, दादर नगर हवेली एवं दमन दीव, मेघालय, नगालैंड और सिक्किम में एक भी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई। देशभर में मात्र मिजोरम ही ऐसा राज्य बचा है, जहां एक भी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई है।(वार्ता)

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख