biodatamaker
✕

देश में 24 घंटे में आए 20,021 नए मामले, 279 की मौत, 4 राज्यों में शुरू होगा वैक्सीन का ड्राय रन

Updated: सोमवार, 28 दिसंबर 2020 (11:02 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीन की तैयारियों के बीच यह अच्छी खबर है कि देश में संक्रमण की रफ्तार भी धीमी पड़ रही है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 20,021 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,02,07,871 हुई। 279 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,47,901 हुई।

देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,77,301 है। 21,131 रिकवरी के बाद कुल रिकवरी की संख्या 97,82,669 हुई। आज लगातार आठवें दिन 25 हजार से कम और 17वें दिन 30 हजार से कम केस दर्ज किए गए। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कल (27 दिसंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 16,88,18,054  सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,15,397 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

भारत में 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।
कोरोना वैक्सीन का ड्राय रन : आज से देश में कोने-कोने तक कोरोना वैक्सीन पहुंचाने की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। पंजाब, असम, आंध्रप्रदेश और गुजरात में कोरोना वैक्सीन से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए दो दिवसीय ड्राई रन आज से किया जाएगा।
 
इन चारों राज्यों के दो जिलों में पांच जगहों पर यह ड्राई रन किया जाएगा। ड्राई रन का उद्देश्य वैक्सिनेशन से पहले सारी तैयारियों का जायज़ा लेने और कोई कमी हो तो उसमे सुधार करना है।

साथ ही प्लैनिंग, इंप्लीमेंटेशन या रिपोर्टिंग मैकेनिज्म को देखना और उसमें सुधार करना भी है। ड्राय रन में कोरोना वैक्सीन के लिए कोल्ड स्टोरेज और परिवहन व्यवस्था, परीक्षण सत्र स्थलों पर भीड़ का प्रबंधन, सोशल डिस्टेंसिंग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल होंगे।

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार पदों पर होगी भर्ती, बोले सीएम डॉ मोहन यादव, 950 से अधिक लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र

दिल्ली से लेकर पेरिस तक क्यों सड़कों पर उतर रही है Gen-Z पीढ़ी? क्या कोई पैटर्न है या वैश्विक साजिश?

उत्तराखंड पुलिस बेड़े में जल्द होगी 1600 पदों पर भर्ती, पुलिस बल के आधुनिकीकरण पर सरकार का जोर

भारत में प्रदर्शनों पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का बड़ा बयान, UN एक्सपर्ट्स पर भी कसा तंज

SBI Data Breach: एसबीआई के हजारों ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, नुकसान को लेकर क्या बोला बैंक

अगला लेख