Hanuman Chalisa
✕

व्हाइट हाउस के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, भारत अमेरिका ने कोविड के खिलाफ अन्य देशों की तुलना में अधिक काम किया

Updated: मंगलवार, 16 अगस्त 2022 (16:37 IST)
वॉशिंगटन। व्हाइट हाउस के एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा है कि भारत और अमेरिका ने कोविड-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में किसी अन्य देश की तुलना में अधिक काम किया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को महामारी से निपटने में अपने लोगों के टीकाकरण और दूसरे देशों को मदद तथा दान देने जैसा सराहनीय कार्य करने का श्रेय जाता है।
 
व्हाइट हाउस के कोरोनावायरस प्रतिक्रिया समन्वयक डॉक्टर आशीष झा ने कहा कि पिछले ढाई साल में महामारी के बारे में सोचने और काम करने के लिए उन्हें काफी समय मिला। झा ने स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू द्वारा इंडिया हाउस में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।
 
उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका ने कोविड-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में किसी अन्य देश की तुलना में अधिक काम किया है। झा ने कहा कि दोनों देशों ने महामारी से निपटने में अपने लोगों के टीकाकरण और रक्षा के साथ ही दूसरे देशों की मदद तथा दान देने जैसा सराहनीय कार्य करते हुए विश्व के लोगों के टीकाकरण और उनकी रक्षा करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी, लोकतंत्र और भारतीय-अमेरिकी मित्रता के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाना अत्यंत गर्व और खुशी की बात है।(भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

यूपी में अब न अपराधियों को अभय और न ही देश की सुरक्षा से समझौता : CM योगी

गोमती के तट पर उतरा 'समूचा भारत', आध्यात्मिक गंगा में लगाई डुबकी

अगला लेख